14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
सुब्रह्मण्‍यम ने किया कांग्रेस पर प्रहार, कहा- सीबीआई के इस हाल के लिए कांग्रेस जिम्‍मेदार
Play video

सुब्रह्मण्‍यम ने किया कांग्रेस पर प्रहार, कहा- सीबीआई के इस हाल के लिए कांग्रेस जिम्‍मेदार

सीबीआई भ्रष्‍ट हो गई थी। अब शुद्धीकरण हो रहा है।
Google source verification

नई दिल्‍ली। केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) में वरिष्‍ठ अधिकारियों के बीच मतभेद से घमासान मचा है। हाल यह है कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जांच करने वाली इस एजेंसी के टॉप टू अधिकारी खुद ही भ्रष्‍टाचार के आरोपों में घिर गए हैं। यह मामला अब अदालत तक पहुंच गया है। इस बीच सरकार ने सीबीआई की छवि बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए है और सीबीआई को प्रमुख को बदल दिया है। भाजपा के नेता सुब्रह्मण्‍यम स्‍वामी का कहना है कि कांग्रेस ने इस संस्‍था को अपने शासनकाल के भ्रष्‍टाचार के गर्त में धकेला। वर्तमान विवाद भ्रष्‍टाचार की वजह से ही है। लेकिन मोदी सरकार अब सीबीआई को भ्रष्‍टाचामुक्‍त करने का काम करने में लगी है।