गौरतलब है कि IB अधिकारी अंकित शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनकी डेड बॉडी चांदबाग के एक नाले से बरामद की गई थी। अंकित के परिजनों ने इस हत्या का आरोप आप पार्षद ताहिर हुसैन के ऊपर लगाया है। अंकित शर्मा के पिता रविन्द्र कुमार की शिकायत पर दयालपुर पुलिस स्टेशन में तारिक हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर के मुताबिक मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे शर्मा काम से लौटने के बाद लापता हो गए। उनके भाई ने आरोप लगाया कि नेहरू नगर के निगम पार्षद ताहिर हुसैन के लोगों ने अंकित और उसके दो साथियों को पकड़ लिया और घसीटते हुए ले गए। हुसैन पर आईपीसी की धाराओं 302 और 201 के साथ-साथ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, आप ने ताहिर हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया है। वहीं, इस घटना के बाद से ताहिर हुसैन फरार चल रहे हैं।