26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीआई को बड़ा झटका, चिट फंड मामले में अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगी सुनवाई

सीबीआई ने शीर्ष अदालत को बताया कि कोलकाता पुलिस कमिश्‍नर राजीव कुमार को कई बार जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया था। उन्‍होंने सीबीआई के साथ सहयोग नहीं किया।
less than 1 minute read
Google source verification
sc

सीबीआई को बड़ा झटका, चिट फंड मामले में अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगी सुनवाई

नई दिल्‍ली। सारदा चिट फंड घोटाले मों में ममता सरकार के निशाने पर आई सीबीआई आज सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की। सीबीआई ने शीर्ष अदालत को बताया कि कोलकाता पुलिस कमिश्‍नर राजीव कुमार को कई बार जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया था। उन्‍होंने सीबीआई के साथ सहयोग नहीं किया। इसके उलट उन्‍होंने जांच में बाधा खड़ी करने की कोशिश की। सीबीआई की इस दलील के बाद सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई कल करेगी। बता दें कि जांच एजेंसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आज ही सुनवाई की मांग की थी। इस मामले में कोलकाता में पुलिस कमिश्नर से पूछताछ करने गई सीबीआई टीम को स्‍थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

जांच में सहयोग न करने का आरेाप लगाया
चिट फंड घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल में चल रही सियासी लड़ाई अब देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ याचिका दायर की गई है। सीबीआई ने अपनी याचिका में लिखा है कि पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस उनकी जांच में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि दोनों ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना कर रहे हैं।

राज्‍य बनाम केंद्र की लड़ाई
आपको बता दें कि कोलकाता में रविवार शाम हाई प्रोफाइल ड्रामा चला। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सबसे बड़ी जांच एजेंसी के 5 अफसरों को ही राज्य की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब ये लड़ाई केंद्र बनाम राज्य की हो गई है। हालांकि कुछ देर बाद स्‍थानीय पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को रिहा कर दिया गया। वहीं पूरे सीबीआई दफ्तर की भी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद सीआईएसएफ को वहां तैनात कर दिया गया।