23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP- स्वाति सिंह होंगी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष 

यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vikas Gupta

Oct 07, 2016

dayashankar swati singh

dayashankar swati singh

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चे का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मायावती के खिलाफ गत जुलाई में अभद्र टिप्पणी के आरोप में लखनऊ के हजरतगंज थाने में बसपा नेताओं द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद स्वाति ने बसपा अध्यक्ष और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। माना जा रहा है कि स्वाति को मायावती के खिलाफ मोर्चा खोलकर लोकतांत्रिक ढंग से लड़ी गयी लड़ाई का यह इनाम मिला है।

बसपा अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी के आरोपी दयाशंकर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पार्टी में उनकी वापसी अभी नहीं हुई है। वह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। उन्हें 28 जुलाई को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार कर उन्हें मऊ की जिला अदालत में पेश किया गया था क्योंकि मामला वहीं का था। स्वाति के साथ ही मौर्य ने हैदर अब्बास चॉद को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सांसद कौशल किशोर अनुसूचित जाति मोर्चे के और छोटेलाल खरवार अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए हैं।

ये भी पढ़ें

image