22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

हिण्डौनसिटी. करौली रोड पर खेड़ा गांव के पास बुधवार रात साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस दोनों को रात साढ़े नौ बजे राजकीय चिकित्सालय लेकर आई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 23 Mar 2017, 1:06 PM IST

हिण्डौनसिटी. करौली रोड पर खेड़ा गांव के पास बुधवार रात साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस दोनों को रात साढ़े नौ बजे राजकीय चिकित्सालय लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने घायल को भर्ती कर लिया तथा शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक कैमरी के बाड़ाबाजिदपुर गांव निवासी राजवीरसिंह (25) पुत्र बनैसिंह गुर्जर है। सदर थाना पुलिस के अनुसार बाड़ावाजिदपुर गांव निवासी घायल ज्ञानसिंह ने बताया कि वे बाइक से करौली से गांव लौट रहे थे। रास्ते में रामदुलारी टीटी कॉलेज के पास पीछे से तेज गति में आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे राजवीरसिंह की सिर में चोट लगने से मौत हो गई तथा वह घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान गश्त पर पहुंचे सदर थाना पुलिस ने मौके पर 108 एम्बुलेंस को बुलाया तथा दोनों को अस्पताल लाई। पुलिस ने बताया कि घायल व मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।