16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बन जाएं टैटू आर्टिस्ट और जमकर कमाएं रुपए, इस तरह निर्धारित करें अपनी दिशा और दशा

कॅरियर बनाने का मौका: नए-नए फील्ड में शहर के युवा बना सकते हैं कॅरियर

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Feb 23, 2019

tattoo artist career, tattoo artist job, tattoo artist salary in india

tattoo artist career, tattoo artist job, tattoo artist salary in india

सतना। स्कूल और कॉलेज के बाद हर स्टूडेंट के लिए एक मुश्किल दौर आता है। जब उन्हें अपने कॅरियर की दिशा और दशा तय करनी होती है। इस समय स्टूडेंट्स अपने पसंदीदा शौक छोड़ देते हैं और उस राह की तलाश में जुट जाते हैं जिससे उनके कॅरियर को मजबूती तो मिले ही साथ ही बेहतर जिंदगी जीने के लिए ठीक से पैसा कमा सकें। यह समय नजदीक है क्योंकि एग्जाम काउंटडाउन जारी है। जाहिर सी बात है उनके दिमाग में कॅरियर से संबंधित सवाल भी घूमना शुरू हो चुके हैं। शहर के विशेषज्ञों ने कुछ नए फील्ड की जानकारी दी है, जिससे जुड़कर युवा कॅरियर बना सकते हैं।

टैटू आर्टिस्ट
आप भी आते जाते कई लोगों के शरीर पर टैटू जरूर देखते हैं। यह अलग-अलग डिजाइन और कलर के होते हैं। शहर में टैटू आर्टिस्ट की मांग बढ़ रही है। देखा जाए तो एक टैटू के लिए प्रति इंच चार सौ से पांच और एक एक हजार रुपए लिया जाता है। ऐसे में जिन युवाओं में कलात्मक गुण और रचनात्मक सोच हो, वह इस फील्ड में आसानी से कॅरियर बना सकते हैं। साथ ही शोहरत भी कमा सकते हैं।

बन जाए आइसक्रीम टेस्टर
आइसक्रीम खाने के लिए आमतौर पर आपको पैसे देने होते हैं, लेकिन आइसक्रीम खाने के आपको पैसे मिले तो आप क्या कहेंगे। इस फील्ड में आपको अलग-अलग आइसक्रीम की गुणवत्ता चेक करनी होती है। फू ड साइंटिस्ट या फ्लेवर लॉजिस्ट बन कर नए नए फ्लेवर डिस्कवर करने का भी मौका मिलता है।

ग्रीटिंग कार्ड राइडर
क्या कभी आपने सोचा है कि ग्रीटिंग कार्ड पर जिन लाइनों को पढ़कर आप मुस्कुरा देते हैं उन लाइनों को लिखता कौन है। आप कई मौके पर अपने चाहने वालों को अपने मन से ही कुछ प्यारी लाइने लिखते देखते होंगे। अगर इस काम में आप माहिर हैं तो आप इससे कुछ पैसे कमा सकते हैं।

पेट ग्रूमिंग
आपको पालतू जानवरों से प्यार है तो यह जॉब आपके लिए है। आपको इन क्यूट जानवरों के साथ समय बिताना है। उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना है और उनके लुक्स का ध्यान रखना है। शुरुआत में इस काम के लिए आप दो से तीन लाख प्रति साल कमा सकते हैं। आप चाहे तो अपना पेट ग्रूमिंग स्टूडियो भी खोल सकते हैं।