11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चचेरी बहनों को कार ने रौंदा, स्कूल जाने से पहले टोस्ट लेने जा रही थीं दो मासूम

Satna Car Accident: मध्य प्रदेश के सतना जिले का मामला, माता-पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं, दादा-दादी के पास रह रहकर पढ़ती थीं सोनम और मानवी...

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Sanjana Kumar

Feb 11, 2026

Satna Car Accident

Satna Car Accident: Photo:patrika

Satna car accident: सिंहपुर थाने से 200 मीटर दूर दसमा मील के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार के चालक ने दो चचेरी बहनों को रौंद दिया। कार सवार फरार हो गया। घटना के 5 मिनट बाद पुलिस स्वयं पहुंच गई। बच्चियों को अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

माता-पिता मुंबई में करते हैं मजदूरी

शा. प्रा. स्कूल डंडिया में सोनम 5वीं, मानवी तीसरी की छात्रा थी। स्कूल जाने से पहले टोस्ट लेने गई थीं। पुलिस के अनुसार दोनों के माता-पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। बच्चियां यहां सतना जिले में दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ती थीं।

नागौद जा रही थी कार

थाना प्रभारी अजय अहिरवार के अनुसार घटना करीब 8.30 बजे की है। एमपी19 सीबी 6289 कार नागौद-कालिंजर स्टेट हाईवे के रास्ते पहाड़ीखेरा की तरफ से आ रहा थी। उसरार मोड़ के पास टोस्ट खरीदकर लौट रहीं सोनम पिता रमेश (10), मानवी दहायत पिता महेश (8) को कार चालक ने रौंद दिया।