7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज प्रताप यादव ने नीतीश को मिलाया फोन, पूछा-चाचा हमको मकान नहीं मिलेगा ?

पत्नी एश्वर्या राय से विवाद के बाद परिवार से अलग रह रहे लालू परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को सरकारी मकान अलॉट हो गया है।

2 min read
Google source verification
news

तेज प्रताप यादव ने नीतीश को मिलाया फोन, पूछा-चाचा हमको मकान नहीं मिलेगा ?

नई दिल्ली। पत्नी एश्वर्या राय से विवाद के बाद परिवार से अलग रह रहे लालू परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को सरकारी मकान अलॉट हो गया है। लेकिन अलॉट होने के बाद भी मकान अभी तक तेज प्रताप को मिल नहीं पाया है। यही कारण है कि मकान मिलने में हो रही देरी की वजह से तेज प्रताप ने गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बात की। जानकारी के अनुसार फोन पर बात करते समय तेज प्रताप ने नीतीश कुमार से सीधा पूछा- चाचा हमको मकान नहीं मिलेगा ?

सरकारी कार्यक्रम में ट्रोल हुए सीएम केजरीवाल, भाषण के दौरान बीजेपी वर्कर्स ने खांसकर उड़ाया मजाक

एक अच्छे मकान का आवंटन हो गया

आपको बता दें कि वर्तमान विधायक और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे तेज प्रताप को विधान सभा के पूल से एक अच्छे मकान का आवंटन हो गया लेकिन अभी तक मिल नहीं पाया है। वहीं तेज प्रताप से जुड़े करीबी लोगों का कहना है कि तेज प्रताप को इस बात का अंदाजा है कि मीडिया में बयानबाजी करने से ही उनको मकान मिलने वाला नहीं है। जिसके चलते उन्होंने खुद ही सीधे सीएम से बात करना मुनासिब समझा।

किसानों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में केंद्र सरकार, पीएम मोदी ने मंत्रियों से की चर्चा

मथुरा वृंदावन का चक्कर न लगाएं

सूत्रों की मानें तो खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी मैसेज भेजकर तेज प्रताप को जल्द से जल्द मकान आवंटन करने के कहा था। लालू ने अपने संदेश में कहा था कि तेज प्रताप के नाम मकान आवंटन कर दिया जाए, ताकि वह कम से कम मथुरा वृंदावन का चक्कर न लगाएं और पटना में ही रहे। इसके बाद भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के नाम वही मकान आवंटित किया, जिसमें सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार कुछ महीने रहे थे।