1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tejashwi Yadav का बड़ा आरोप, बिहार को संभालने में सक्षम नहीं हैं नीतीश कुमार, विदाई तय

15 साल में पुलिसकर्मियों के रिक्त पद भी नहीं भर पाए। बिहार हर मामले में देश के अन्य राज्यों से पीछे।
less than 1 minute read
Google source verification
tejashwi Yadav

15 साल में पुलिसकर्मियों के रिक्त पद भी नहीं भर पाए।

नई दिल्ली। बिहार में जारी चुनावी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को संभालने में सक्षम नहीं हैं। उनकी इस कमजोरी का ही परिणाम है कि बिहार हर मानकों पर देश की अन्य राज्यों से पीछे है।

बिहार हर क्षेत्र में फिसड्डी क्यों?

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में प्रति लाख आबादी पर केवल 77 पुलिसकर्मी हैं। पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं। लेकिन 15 साल में नीतीश कुमार नौकरी के लिए रिक्त पद नहीं भर पाए। हम जनता को हमें मौका देने के लिए कह रहे हैं। इसलिए हम वह कर सकते हैं जो सीएम 15 वर्षों में हासिल नहीं कर सके। अब नीतीश कुमार की सीएम पद से विदाई की गारंटी है तय है।

एक दिन पहले बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दूसरे चरण के अंतिम दिन भी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर पूरी तरह से हमलावर दिखाई दे रहे थे। उन्होंने रविवार को पीएम के सामने सवालों की झड़ी लगा दी थी। पीएम से तेजस्वी यादव ने 11 सवाल के जवाब भी मांगे थे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग