8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार : सदन में ही मुख्‍यमंत्री नीतीश ने दी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को चुनौती

बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि अवैध धंधे में लगे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

2 min read
Google source verification
minister pic with alcohol

पटना : बिहार इन दिनों राजनीतिक टकराव की तरफ बढ़ रहा है। उपचुनाव और राज्‍यसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में मचे धमासान के कारण हम के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी ने एनडीए छोड़ने की घोषणा कर दी और वह राजद गठबंधन के साथ आ गए। इससे पहले मुजफ्फरनगर दुर्घटना में भाजपा नेता का नाम आने को लेकर भी विपक्ष सत्‍ता पक्ष पर हमलावर हुआ था।
इसके बाद मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष ने सत्‍ता पक्ष पर आरोप लगाया था कि प्रदेश में शराबबंदी के बाद भी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के कई नेताओं और मंत्रियों की शराब पीती तस्‍वीरें हैं। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को यह चुनौती दी है कि अगर उनके पास उनके मंत्रियों और विधायकों की ऐसी कोई तस्‍वीर है तो वह तुरत उसे सार्वजनिक करें।

कहा, सार्वजनिक करें तस्‍वीर, करेंगे कार्रवाई
नीतीश ने यह बातें बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए कही। मालूम हो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपने भाषण में इस बात की धमकी दी थी कि उनके पास जनता दल यूनाइटेड के कई मंत्रियों और नेताओं की तस्‍वीर पड़ी हुई है, जिसमें प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद भी वे शराब पी रहे हैं। इसी बात का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने तेजस्‍वी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन नेताओं और मंत्रियों की तस्‍वीर सार्वजनिक करें, वह उन पर कार्रवाई करने में तनिक भी देर नहीं करेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें फोटो दिखाना चाहिए।

सीएम ने कहा अवैध धंधे में लगे लोगों पर कसा जा रहा है नकेल
सदन में नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि शराबबंदी के बावजूद अवैध धंधे में लगे लोगों पर नकेल कसने के लिए और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और शराबबंदी पर किसी तरह का समझौता नहीं होगा। उन्होंने माना कि कुछ भी कर लीजिए, गड़बड़ी करने वाले लोग होते हैं और उनसे निपटने के उपाय किए जा रहे हैं।