3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की सभी सीटों पर आज कांग्रेस कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

तीन सीटों पर अभी कांग्रेस प्रत्‍याशियों का नाम तय होना बाकी। कम से कम एक सीट पर मुस्लिम प्रत्‍याशियों की मांग ने बढ़ाई पार्टी की मुसीबत। आप से गठबंधन को लेकर कांग्रेस ऊहापोह की स्थिति में।

2 min read
Google source verification
delhi congress

दिल्ली की सभी सीटों पर आज कांग्रेस कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में आगामी 12 मई को लोकसभा की सभी सात सीटों के लिए मतदान होना है। कांग्रेस मंगलवार को इन सभी सीटों के लिए अपने उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। चार सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम का चयन केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में गुरुवार हो गया था। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की वजह से तीन सीटों पर पेच अभी तक फंसा हुआ है।

गोवा के एक पादरी के खिलाफ BJP ने कराई शिकायत दर्ज, चुनाव आयोग से की सख्‍त कार्रवाई की मांग

चांदनी चौक या पूर्वी दिल्‍ली से मुस्लिम उम्‍मीदवार उतारने की मांग

दूसरी तरफ कांग्रेस के पांच मुस्लिम विधायकों ने कम से कम एक लोकसभा सीट पर मुस्लिम प्रत्‍याशी उतारने की मांग कर कांग्रेस के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। पूर्व विधायकों ने पार्टी नेतृत्‍व को एक पत्र लिखकर कम एक सीट पर मुस्लिम उम्‍मीदवार उतारने की मांग की है। पत्र पर मतीन अहमद, शोएब इकबाल, हसन अहमद और आसिफ मोहम्मद खान के हस्ताक्षर हैं। दिल्‍ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ का नाम उम्‍मीदवारी की रेस में होने के कारण उनका हस्‍ताक्षर नहीं है। मुस्लिम विधायकों ने चांदनी चौक या पूर्वी दिल्‍ली से मुस्लिम प्रत्‍याशी को टिकट देने की मांग की है।

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया का बड़ा बयान, अब चामुंडेश्‍वरी से नहीं लडूंगा चुनाव

EVM पर फिर छिड़ी जंग, अभिषेक मनु सिंघवी ने EC पर लगाया बड़ा आरोप, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी

3 सीटों पर फंसा हैं पेच

आपको बता दें कि 12 अप्रैल की शाम को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की हुई बैठक में सात में से चार लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला हो गया था। बाकी तीन सीटों पर उम्‍मीदवारों के नाम को लेकर पेच फंसा हुआ है। इसके पीछे जहां एक तरफ गठबंधन के रास्ते खुले बताने के संकेत माने जा रहे हैं, वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि उम्मीदवारों के चयन की वजह से इसमें फैसला लेने में और समय लग सकता है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Story Loader