25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी के सामने मंत्री की शर्मनाक हरकत, साथी महिला मंत्री को मंच पर गलत तरीके से छुआ

पीएम मोदी और मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव भी मंच पर मौजूद थे।
2 min read
Google source verification
BJP Tripura

BJP Tripura

अगरतला। बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था और कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इस दौरान पीएम मोदी के मंच पर त्रिपुरा सरकार के मंत्री मनोज कांति ने शर्मनाक हरकत कर डाली। मंत्री की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन बड़े नेताओं की मौजूदगी में मंत्री ने की शर्मनाक हरकत

वीडियो दिख रहा है कि त्रिपुरा सरकार में मंत्री मनोज कांति देब अपनी साथी सामाजिक कल्याण मंत्री सांतना चकमा की कमर पर गलत तरीके से हाथ रख रहे हैं और सांतना चकमा ने मनोज कांति के हाथ को छटक दिया। जिस वक्त ये शर्मनाक वाकया कैमरे में कैद हुआ, उसी समय पीएम मोदी किसी परियोजना का उद्घाटन कर रहे थे। मंच पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्बल कुमार देब भी मौजूद थे।

विरोधियों ने मंत्री का मांगा इस्तीफा

इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार के खिलाफ और खासकर मंत्री जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी वाम मोर्चे ने राज्य मंत्री मनोज कांती को बर्खास्त करने की मांग की है। वाम मोर्चे के संयोजक बिजन धर ने कहा है, "जिस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देव और अन्य लोग जनसभा संबोधित कर रहे थे, उसी मंच पर एक महिला मंत्री को गलत तरीके से छूने के लिए मोनोज कांती देव को बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लेना चाहिए।"

सांतना चकमा की आई प्रतिक्रिया

इस घटना को लेकर सांतना चकमा की प्रतिक्रिया भी आई है। हालांकि उन्होंने मनोज कांति दबे पर लग रहे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि उस वक्त मनोज दबे पीएम मोदी को देखने के लिए मुझे किनारे कर रहे थे, इसके अलावा उनका कोई गलत मतलब नहीं था। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए सांतना ने कहा कि मनोज कांति के बारे में जो भी खबरें आ रही हैं, वो विपक्ष की एक चाल है।

कौन हैं सांतना चकमा

चकमा एक युवा आदिवासी नेता हैं और बिप्लब कुमार देब की सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री हैं। 32 साल की सांतना पैचारथल विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने सीपीआई(एम) के अनिल चकमा को 1373 वोटों से मात देकर जीत दर्ज की थी।