10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उद्धव ठाकरे ने की सावरकर को भारत रत्‍न देने की मांग, पीएम बनते तो पाकिस्‍तान अस्तित्‍व में नहीं होता

गांधी और नेहरू की भूमिका भी अहम दो से अधिक परिवारों को राजनीतिक पटल पर अवतरित होते देखा राहुल गांधी को दी इस बात की नसीहत
less than 1 minute read
Google source verification
udhav_thackeray2.jpg

नई दिल्‍ली। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्‍वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सावरकर प्रधानमंत्री बनते तो पाकिस्तान अलग राष्‍ट्र के रूप में अस्तित्‍व में नहीं होता। न ही देश का विभाजन होता।

गांधी और नेहरू की भूमिका भी अहम

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उनकी एक आत्मकथा सावरकर: इकोज फ्राम अ फॉरगाटेन पास्ट के विमोचन के मौके पर ये बात कही। उन्‍होंने कहा कि सावरकर को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाना चाहिए।

हम महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के काम से इनकार नहीं करते, लेकिन देश ने दो से अधिक परिवारों को राजनीतिक पटल पर अवतरित होते हुए देखा है।

राहुल गांधी पर कसा तंज

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें नेहरू को वीर कहने में गुरेज नहीं होता यदि वह 14 मिनट भी जेल के भीतर सावरकर की तरह रहे होते। सावरकर 14 वर्षों तक जेल में रहे थे।

उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी को इस किताब की एक प्रति दी जानी चाहिए। राहुल गांधी को सावरकर: इकोज फ्राम अ फॉरगाटेन पास्ट पढ़ना चाहिए।