
विधान परिषद चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे ने दाखिल किया नामांकन पर्चा।
नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट ( coronavirus ) के बीच महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में MLC चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) ने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा ( Nomination File ) दाखिल कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि उनके सीएम ( CM ) बने रहने का रास्ता साफ हो गया है और निर्विरोध जीतना भी लगभग तय है।
जानकारी के मुताबिक, आखिरी तारीख को उद्धव ठाकरे ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। उद्धव के साथ उनकी पत्नी रश्मि, बेटे आदित्य, तेजस के साथ-साथ शिवसेना के कई नेता मौजूद रहे। वहीं, उद्धव के नामांकन में डिप्टी सीएम अजित पवार और NCP नेता जंयत पाटिल भी शामिल हुए। इनके अलावा कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण भी उद्धव ठाकरे के नामांकन में मौजूद रहे। गौरतलब है कि 21 मई को विधान परिषद का चुनाव होना है। इस चुनाव में नौ उम्मीदवार हैं और ऐसा माना जा रहा है कि सभी निर्विरोध चुने जाएंगे। दरअसल, पहले खतरा उद्धव ठाकरे को लेकर ही था। लेकिन, कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को बिठा दिया जिसके बाद उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।
गौरतलब है कि बीजेपी के चार, शिवसेना और एनसीपी के दो-दो और कांग्रेस का एक उम्मीदवार एमएलसी के चुनाव मैदान में हैं। वहीं, एनसीपी की ओर से शिशकांत शिंदे और अमोल तिवारी विधानस परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने कहा था कि कोरोना वायरस के कारण सभी विधायकों को नहीं बुलाया जा सकता है। लिहाजा, ऐसा रास्ता निकाला गया है जिससे सभी लोग निर्विरोध चुने जा सकते हैं।
Published on:
11 May 2020, 4:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.