12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union state minister: केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं- बजट में आदिवासी क्षेत्रों के लिए 13 हजार करोड़ का हुआ है आवंटन

Union state minister: केंद्रीय महिला बाल एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर पहुंचीं अंबिकापुर, भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में की प्रेसवार्ता, आंगनबाड़ी भवन

3 min read
Google source verification
Union state minister

अंबिकापुर. Union state minister: सरगुजा प्रवास पर पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर (Union state minister) ने नगर के सर्किट हाउस में पत्रवार्ता की। इस दौरान सरगुजा में आंगनवाड़ी भवन नहीं होने और ग्रामीण क्षेत्रों में 200 रुपए किराए में कैसे संचालन होगा, इस प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि सरगुजा में आंगनबाड़ी भवन की कहां-कहां आवश्यकता है और कहां भवन बनना चाहिए, इसके लिए सर्वे हो रहा है। सरगुजा आदिवासी क्षेत्र है, यहां के लिए विशेष तौर पर ध्यान देकर आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण एवं संचालन की व्यवस्था यथाशीघ्र शुरू कराने केंद्रीय स्तर पर प्रयास करने की बात कही।


प्रदेश व सरगुजा में कुपोषण खत्म नही होने के प्रश्न पर उन्होंने (Union state minister) कहा कि हम सभी के प्रयास से कुपोषण धीरे-धीरे दूर होगा। अब आंगनबाड़ी भवन में ही किचन गार्डन बनेगा, जिससे बच्चों को गर्म एवं स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा। सावित्री ठाकुर ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है।

इस बजट में आदिवासी क्षेत्र के लिए 13 हजार करोड़ रुपए का आवंटन हुआ है जो अब तक आदिवासी वर्गों के उत्थान के लिए सबसे बड़ा बजट है। यह किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण बजट है। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत हॉस्टल सुविधा और पढ़ाई की जिम्मेदारी भी सरकार ने ली है। रेलवे का बजट भी पिछले वर्ष की तुलना में ’यादा है, इसमें कई रेल कॉरिडोर व नए ट्रेन की सौगात दी गई है।

ग्रामीण क्षेत्र में 3 करोड़ एवं शहरी क्षेत्र में एक करोड़ और आवास देने का फैसला लिया गया है, जिससे गरीब आम लोगों के पक्केमकान का सपना साकार होगा। ग्रामीण क्षेत्र में जिन लोगों को किसी कारणवश पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पाया है, पंचायत स्तर पर सर्वे कर आवास के लिए नाम जोड़ा जाएगा।

पत्रवार्ता के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, लुन्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सरगुजा बीजेपी जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल सहित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Cयह भी पढ़ें: G bulldozer: होटल ढहाने 6 बुलडोजर और पुलिस फोर्स लेकर पहुंचा प्रशासन, फिर कर दिया जमींदोज

20 लाख की मुद्रा लोन की राशि

युवा वर्ग के लिए मुद्रा लोन की भी राशि अब 20 लाख रुपए तक कर दी गई है। सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बजट लाया है। प्रधानमंत्री का सपना है महिलाओं को लखपति बनाने का और वह सरकार होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: CG ceiling collapsed: बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची महिलाओं पर गिरा छत का प्लास्टर, मां-बच्चे समेत 4 घायल

पीएम के ‘मन की बात’ भी सुनी

शुक्रवार की प्रात:11 बजे आकाशवाणी रेडियो का सीधा प्रसारण संवाद कार्यक्रम ’मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के मुख्य आतिथ्य एवं महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ लक्ष्मी राजवाड़े के विशिष्ट आतिथ्य व भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, भाजपा सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल गोयल, बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की उपस्थिति में स्थानीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया।

मन की बात के इस अंक में पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारत के एथलीटों और इंटरनेशनल मैथ ओलिंपियाड में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने असम के मैदान के बारे में विस्तार से बात की, जिन्हें हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।