दरअसल, सत्यपाल उत्तर प्रदेश की बागपत लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार बहुत जल्द नई एजुकेशन सिस्टम लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि अभी बच्चों को बढ़ाया जाता है कि हम बंदरों के वंशज हैं और हमारे पूर्व एक समय बंदर ही थे। इस बात का कोई अर्थ नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कई लोगों को इस सिद्धांत का सच मालूम है, लेकिन वो आलोचना का शिकार होने के डर से बोल नहीं पाते।