आपको बता दें कि मौजूदा समय में महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सदस्य हैं। जिसमें से भाजपा के 20, एनसीपी के 20, कांग्रेस के 18, शिवसेना के 11, जेडीयू के एक, पीडब्ल्यूपी (आई) के एक, पीआरपी के एक सदस्य हैं जबकि 6 निर्दलीय सदस्य हैं। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार पांच जुलाई को नामांकन करने की अंतिम तारीख है, जबकि 6 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 9 जुलाई तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। 16 जुलाई को निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कराया जाएगा और उसी दिन शाम को मतों की गणना की जाएगी साथ ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।