Uttarakhand New CM: सीएम पुष्कर सिंह धामी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, बोले- पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की करेंगे कोशिश
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 45 वर्षीय धामी ने प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में जन्में पुष्कर सिंह धामी खटीमा से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और कॉलेज के दिनों में ही ABVP से जुड़े रहे हैं। शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उत्तराखंड के नए सीएम के लिए धामी के नाम का ऐलान किया गया था।