
Congress flag falls off as Sonia Gandhi tries to unfurl it
'वक्त धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बदलता जरूर है', ये पंक्तियां सुनकर शायद कांग्रेस को अच्छा लगे जो आए दिन अपने नेताओं के कारण उपहास का पात्र बन जाती है। कभी राहुल गांधी के कारण तो कभी नवजोत सिंह सिद्धू के कारण पार्टी को अक्सर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। अब एक बार फिर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के कारण स्थापना दिवस पर इस पार्टी को पानी-पानी होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर अब लोग कांग्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं।
दरअसल, आज देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी अपना 137 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने देश के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए हैं। दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी एकत्रित हुए थे। इस दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहराने गईं तो वो झंडा फिसलकर उनके हाथों में गिर गया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पर भी हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनिया गांधी ने जैसे ही झंडा फहराने के लिए रस्सी खींची, झंडा गिरकर उनके हाथों में आ गया। इसके बाद वहां मजूद कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालते हुए उसे ठीक किया, परंतु इससे जुड़ा वीडियो जब वायरल हुआ तो लोगों ने इसपर चुटकी लेनी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: नागालैंड हिंसा मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट
द स्किन डॉक्टर नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "जरूर इस झंडे के गिरने के पीछे पूंजापतियों का हाथ है।"
मोहित कंबोज नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा, "समय ख़राब है - Time to Pack Up And Go Back to #Italy , संकेत दिया है आप को आप के ईसा मसीह ने जी!"
एक और यूजर ने लिखा, "अब तो कांग्रेस का झंडा भी काँग्रेस मुक्त भारत चाहता है।"
आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी उत्सव मना रही और कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस अवसर पर कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर स्थापना दिवस की बधाई दी।
यह भी पढ़ें: महंगाई हटाओ रैलीः सोनिया गांधी दे गई राहुल को लेकर ये बड़ा संदेश
Updated on:
28 Dec 2021 11:50 am
Published on:
28 Dec 2021 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
