
Raghav Chadha
नई दिल्ली। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। यह अभी तक सामने नहीं आ पाया है कि इसकी वजह क्या है। मगर इस फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई हैं। पीएम मोदी (PM MODI) केलिए गुजरात गृह राज्य है। वहां अगले साल दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं। इस बीच आप ने इस इस्तीफे के लिए खुद को श्रेय दिया है।
आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने ट्वीट कर कहा कि आप ने जब से उत्तराखंड में प्रवेश किया है तब से वहां सत्तारूढ भाजपा (BJP) का वह जबरदस्त विरोध कर रही है। इस कारण भाजपा को अपना सीएम बदलना पड़ा गया है। वहीं आप ने सूरत में भाजपा के वर्चस्व को समाप्त कर दिया है।
नगर निगम में 27 सीटें जीतीं। राज्य में निष्क्रिय कांग्रेस को पीछे छोड़कर आप ने विपक्ष में अपनी जगह बनाई है। इस कारण भाजपा को गुजरात में सीएम हटाने पर मजबूर होना पड़ा।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान करा था। हाल में ही एबीपी-सी वोटर के सर्वे में आम आदमी पार्टी को कुछ प्रतिशत वोट जाता दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा का कहना है कि अंदुरूरी वजह के कारण उसने अपने दो मुख्यमंत्रियों को उत्तराखंड में बदला।
अगर गुजरात की बात करें तो सूरत नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन बेहतर किया। हालांकि भाजपा के प्रदर्शन में गिरावट नहीं देखी गई। वहीं कांग्रेस वहां अपना खाता नहीं खोल सकी थी।
Published on:
11 Sept 2021 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
