11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

video: फिर फंसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कपिल मिश्रा ने लगाए अब ये आरोप

विधानसभा में CM केजरीवाल की उपस्थिति 10 % से भी कम होने पर कपिल मिश्रा अदालत पहुंचे।

Google source verification

image

Shiwani Singh

Jun 11, 2018

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए दिन किसी ना किसी बात पर एक दूसरे के आमने होते है। अब कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। लेकिन इस बार मुद्दा अलग है। कपिल का आरोप है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विधानसभा में उपस्थिति 10 फीसदी से भी कम है। दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल का वेतन काटने की मांग की है। वहीं, दिल्‍ली हाईकोर्ट ने विधायक कपिल मिश्रा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी है। दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई कल यानी मंगलवार को होगी।