1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
Video: अमृतसर रेल हादसे को सुखबीर सिंह बादल ने बताया नरसंहार
Play video

Video: अमृतसर रेल हादसे को सुखबीर सिंह बादल ने बताया नरसंहार

सुखबीर सिंह बादल शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे।
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Oct 20, 2018

अमृतसर। रावण दहन के दिन अमृतसर के जोड़ा फाटक पर हुए रेल हादसे पर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की प्रतिक्रिया आई है। सुखबीर सिंह बादल ने इस हादसे को नरसंहार करार दिया है। सुखबीर सिंह बादल शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह हादसा लापरवाही से हुआ है ये माफी के लायक भी नहीं है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह नरसंहार है।

बादल ने कहा कि सबसे बड़ी गलती रावण दहन के आयोजनकर्ताओं की है, मैंने उस कार्यक्रम की वीडियो फुटेज को सुना और देखा है, जिसमें नवजोत कौर सिद्धू बोल रही हैं कि देखो रेलवे लाइन पर 5 हजार लोग खड़े हैं और उन पर से 500 गाड़ियां गुजर जाए तो वो इसकी परवाह नहीं करते हैं। यह लापरवाही ही तो है।