नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 ( West Bengal Assembly Elections 2021 ) को लेकर सियासी गहमागहमी का माहौल है। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री अमित शाह बंगाल में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाले हैं, वहीं ममता बनर्जी भी चुनावी मैदान जीतने के लिए कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रही हैं। इस बीच सोमवार को ममता बनर्जी ने पुरुलिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ एक नया नारा दिया।