
West Bengal: Attack On BJP President Dilip Ghosh for second time in 15 days
मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव ( Assembly elections in West Bengal ) होने में अभी काफी समय शेष है, लेकिन सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जमकर सियासत हो रही है। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ( BJP West Bengal State President Dilip Ghosh ) पर बुधवार को हमला किया गया है।
दिलीप घोष की गाड़ी पर मुर्शिदाबाद में पथराव किया गया। हालांकि उनके काफिले के साथ पुलिस की गाड़ी भी थी, इसके बावजूद भी उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।
बता दें कि 15 दिन के भीतर ये दूसरी बार है जब पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला किया गया। दिलीप घोष ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।
कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर दी जानकारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुर्शिदाबाद के कांडी में आज (बुधवार) दिन में 3 बजकर 45 मिनट और पुरन्दरपुर में 5 बजकर 32 मिनट पर टीएमसी के गुंडों ने काले झंडे दिखाए और मेरी गाड़ी पर पत्थर फेंके। उन्होंने आगे कहा कि हताश और निराश टीएमसी अब आखिरी प्रयास के रूप में पॉलिटिकल टेररिज्म की कोशिश कर रही है।
दिलीप घोष पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि उसी मुर्शिदाबाद में जहां मेरी गाड़ी को कुछ विशेष वर्ग के असामाजिक लोगों ने घेर लिया था। अब वहीं पर आज दिलीप घोष की गाड़ी पर हमला हुआ है। आश्चर्य की बात ये है कि उनकी गाड़ी के पीछे जिले के SP की गाड़ी थी।
पहले भी हुआ है हमला
आपको बता दें कि इससे पहले बीते बुधवार को भी बीरभूम जिले के सिरी में दिलीप घोष की रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह पर हमला किया गया था। हमलावरों ने कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। बोलपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सिमुलिया में हुए हमले को लेकर आरोप लगाया था कि उनपर क्रूड बम तक फेंके गए।
इससे पहले 12 नवंबर को दिलीप घोष के काफिले पर हमला हुआ था। जब घोष का काफिला अलीपुरद्वार से गुजर रहा था तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए पत्थर फेंके। इससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए थे।
Updated on:
25 Nov 2020 10:05 pm
Published on:
25 Nov 2020 09:35 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
