
ममता बनर्जी का अमित शाह की बीमारी को लेकर तंज, लोग स्वाइन फ्लू लेकर पश्चिम बंगाल आए थे
नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट में बेशक सीबीआई बनाम कोलकाता पुलिस विवाद में ममता सरकार और केंद्र को झटका लगा है, लेकिन दोनों पक्ष इसे अपनी जीत बता रहे हैं। जिसकी वजह से ये विवाद थमने का नाम लेता नहीं दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेताओं की पश्चिम बंगाल में एंटी को लेकर मचे घमसान पर तीन दिनों से धरने पर बैठी सीएम ममता बनर्जी ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बगैर नाम लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को उनकी बीमारी (स्वाइन फ्लू) को लेकर तंज कसा है।
स्वाइन फ्लू के बावजूद आपको आने दिया: ममता
धरना स्थल पर ममता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया से पश्चिम बंगाल को लेकर बीजेपी की ओर लगाए जा रहे आरोपों पर सफाई दी। ममता ने कहा कि बंगाल आने वाले सभी लोगों ने हमने इजाजत दी है। इतना ही नहीं स्वाइन फ्लू तो एक फैलने वाली बीमारी है फिर भी मैंने आने की इजाजत दी है।
स्वाइन फ्लू के बाद शाह ने की थी बंगाल में रैली
बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी पूरे राज्य में 100 से अधिक रैलियां करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत अमित ने मालदा जिले में रैली करके कर की थी। रैली शाह की रैली से पहले बंगाल सरकार और बीजेपी का मामला कोर्ट तक पहुंच गया क्योंकि सरकार ने सुरक्षा का हलावा देकर शाह का हेलिकॉप्टर नहीं उतरने दिया था। शाह ने ये रैली स्वाइन फ्लू ठीक होने के बाद की थी।
कई दिग्गजों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना
इसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ , केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी ऐसी ही अड़चनों का सामना करना पड़ा है।
शाह की बीमारी पर कई नेता दे चुके हैं विवादित बयान
शाह की बीमारी को लेकर विपक्षी नेता पहले भी कई बेतुके बयान दे चुके हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने इतना विवादित बयान दिया कि बीजेपी बैखला गई। प्रसाद ने कहा था कि कर्नाटक में हमारे विधायकों के वापस आने से अमित शाह डर गए और उनको स्वाइन फ्लू हो गया। हरिप्रसाद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि शाह अगर र्नाटक की सरकार को गिराने की कोशिश करेंगे तो उनको सिर्फ फ्लू नहीं बल्कि उल्टी और लूज मोशन भी होगा।
Updated on:
6 Feb 2019, 7:20 AM IST
Published on:
5 Feb 2019, 3:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.