1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pm Modi Speech : कच्चातिवू द्वीप कहां है ? जिसका जिक्र पीएम मोदी ने भरे सदन में किया

PM Modi :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को अड़े हाथे लेते हुए कहा कि जब इन लोगों को मां भारती की गुलामी की बेड़ियों को काटना था तो इन लोगों ने भुजाएं काट दी।

less than 1 minute read
Google source verification
pm_lanka.jpg

pm modi :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को अड़े हाथे लेते हुए कहा कि जब इन लोगों को मां भारती की गुलामी की बेड़ियों को काटना था तो इन लोगों ने भुजाएं काट दी। डीएमके वाले कहते हैं कच्चातिवू वापस ले आइए। आखिर यह कच्चातिवू है क्या? किसने किया।?तमिलनाडू से आगे श्रीलंका से पहले एक टापू किसने किसी देश को दे दिया था? कब दिया था? क्या ये भारत माता नहीं थी वहां? क्या वो मां भारती का अंग नहीं था? और इसको भी आपने तोड़ा। कौन था ? उस समय श्रीमति इंदिरा गांधी के नेतृत्व में हुआ था। कांग्रेस का इतिहास मां भारती को छिन्न भिन्न करने का रहा है।

यह भी पढ़ें :अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में PM मोदी बोले-'मणिपुर में शांति का सूरज जरूर उगेगा'

कच्चातिवू है क्या?
तमिलनाडू के रामेश्चरम और श्रीलंका के बीच स्थित ज्वालामुखी के विस्फोट से बना एक द्वीप है। 1921 में श्रीलंका ने इस पर दावा किया था। इसके बाद 1997 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री श्रीमाओ भंडारनायके को तोहफे के रूप में इसे दे दिया था। रामेश्वरम के मछुआरे यहां पहले मछली पकड़ते थे और यहां एक सालाना उत्सव भी होता था। पांरपरिक रूप से यह अभी भी चला आ रहा था लेकिन कुछ साल से श्रीलंका भारतीय मछुआरों को इस द्वीप के आसपास जाने पर गिरफ्तार कर लेता है। इसे लेकर तमिलनाडु में बराबर विरोध जताता है। जयललिता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में केस भी कर रखा है लेकिन अब तक इस पर फैसला नहीं हुआ है।