7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने जारी किया व्हिप, दोनों सदनों में मौजूद रहे सभी सांसद

कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि संसद के दोनों सदनों के लिए व्हिप पूरे सप्ताह के लिए है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Tiwari

•

Updated: 7 Dec 2016, 10:40 AM IST

Congress Issues Whip

Congress Issues Whip

नई दिल्ली। कांग्रेस ने नोटबंदी को लेकर संसद में चल रहे गतिरोध के बीच अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि संसद के दोनों सदनों के लिए व्हिप पूरे सप्ताह के लिए है।

कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दल लोकसभा में नोटबंदी के मुद्दे पर नियम 56 के तहत काम रोको प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा कराने की मांग करते रहे हैं जिसमें मतदान का प्रावधान है लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी। गत सोमवार को विपक्षी दलों ने अपनी यह मांग छोड़ते हुए नियम 184 के तहत चर्चा कराने का नोटिस दिया था इसमें भी मतदान का प्रावधान है। सरकार इस पर भी राजी नहीं हुई और नियम 193 के तहत चर्चा कराने की बात पर कायम रही जिसके कारण पहले दिन से ही चल रहा गतिरोध नहीं टूट पाया।

सोमवार को बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब तथा तेलंगाना राष्ट्र समिति के जितेन्द्र रेड्डी ने नियम 193 के तहत चर्चा कराने का नोटिस दिया था जिसे लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने स्वीकार कर लिया।सोमवार को भी सदन में हंगामा होता रहा और कांग्रेस तथा कुछ अन्य विपक्षी दलों के भारी हंगामे के बीच पीठासीन उपाध्यक्ष अर्जुन चरण सेठी ने रेड्डी को चर्चा शुरू करने के लिए कहा।

रेड्डी ने चर्चा शुरू भी की लेकिन हंगामा और बढऩे पर सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई थी। कल यानी मंगलवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद उनकी स्मृति में सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई थी। नोटबंदी का मुद्दा आज फिर सदन में उठेगा लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल नियम 193 के तहत चर्चा आगे बढ़ाने पर राजी होंगे या नहीं।