
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि पीएम नरेन्द्र मोदी 2019 में लोकसभा चुनाव अपनी सीट से हार सकते हैं। 24 घंटे के अंदर भाजपा ने उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल अपनी सीट की चिंता करें। इस बात की नेक सलाह भी दी कि जिस तरह की राजनीति वो कर रहे हैं उससे कांग्रेस कहीं की नहीं रहेगी। भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि आज की परिस्थितियों में राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी क्रमश: अपनी सीटें अमेठी और रायबरेली से चुनाव हार जाएंगी। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कुछ नहीं किया और लोगों को उनसे निराशा हाथ लगी है।
राहुल ने क्या कहा ?
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को विपक्षी एकता और दलित असंतोष का हवाला देते हुए दावा किया था कि यही हालात रहे तो भाजपा को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से भाजपा गंभीर राजनीतिक संकटों के दौर से गुजर रही है। ऐसी स्थिति भाजपा के समक्ष पिछले कई सालों में उत्पन्न नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा आगामी चुनाव नहीं जीत पाएगी। राहुल ने ये भी कहा था कि पीएम मोदी अपने लोकसभा सीट वाराणसी से चुनाव हार सकते हैं।
थर्ड फ्रंट की संभावनाओं से किया इनकार
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर कांग्रेस, एसपी और बीएसपी मोदी के खिलाफ एकजुट रहीं तो लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है। उन्होंने तीसरे मोर्चे के उदय की संभावनाओं को भी खारिज किया। दलितों में आक्रोश से जुड़े सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि बीजेपी अगला चुनाव जीतेगी, इसलिए मुझे लगता है कि 2019 में हम सरकार बनाने में कामयाब होंगें। उन्होंने कहा हर पार्टी की अपनी अलग-अलग आकांक्षाएं हैं जिससे हम लोग पार पा लेंगे।
Published on:
09 Apr 2018 10:56 am

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
