
yogendra yadav
मुंबई। हाल ही में आदमी आदमी पार्टी से निकाले गए योगेंद्र यादव ने शक्रवार को
मुंबई में करीब 70 समर्थक नेताओं के साथ गुप्त बैठक की। ये बैठक करीब दो घंटे चली
और मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में नई पार्टी बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की
गई।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में हिस्सा लेने वाले आप के
वरिष्ठ नेता मारूति भापकर ने का कहना है कि, हमने दो बैठक की, पहली बैठक में
योगेंद्र यादव ने नई पार्टी बनाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। यादव अभी
पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से इस बारे में राय ले रहें हैं। जबकि अंतिम फैसला 14
अप्रैल को लिया जाएगा।"
वहीं आप के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य मानव कांबले
ने कहा है कि, हममें से ज्यादातर की राय यह है कि नई पार्टी का ऎलान 14 अप्रैल को
नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "नई पार्टी की घोषणा के बजाय अभी हमें इंतजार
करना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि अधिक से अधिक लोगों का समर्थन हासिल किया जाए।
नई पार्टी बनाने की बात तब छह महीने बाद सोचनी चाहिए, जब पार्टी हमारे खिलाफ अगला
कदम उठाए।"
योगेंद्र यादव के समर्थन में इस बैठक में हिस्सा लेने वालों में
कांबले, भापकर के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लिंगराज प्रधान
(ओडिशा से) और मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई और पुणे के कई पार्टी नेता थे। हालांकि
अंजलि दमानिया, मयंक गांधी, मीरा सान्याल और सुभाष वारे बैठक में शामिल नहीं थे।
Published on:
11 Apr 2015 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
