इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो फेसलिफ्ट एक्सयूवी500 में 2.2 लीटर पेट्रोल इंजन है जो कि 140 पीएस की पावर और 320 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं 2.2 लीटर का डीजल इंजन 140 पीएस की पावर और 330 एनएम का टार्क जनरेट करता है। टॉप वेरिएंट का डीजल इंजन 157 पीएस की पावर और 360 एनएम का टार्क जनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन वाला है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
ये एसयूवी अब तक की महिंद्रा की सबसे ज्यादा लग्जीरियस कार साबित होगी। फीचर्स एक्सयूवी500 फेसलिफ्ट में नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग वील, सेंट्रल कंसोल, क्रोम फिनिशिंग, नए एलॉय व्हील, सेंटर आर्मरेस्ट, नए फॉग लैंप्स, नए सेंट्रल एयरडैम, विस्कर ग्रिल, नई हैडलाइट्स, टेललैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइट्स, नया फ्रंट बंपर, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, नेविगेशन सपोर्ट, स्मार्ट एंट्री , ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर ऑटो एसी, पुश बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, जैसे फीचर्स दिए गए हैं।