
हाल ही में संपन्न हुए आॅटो एक्सपो 2018 में अनेक आॅटोमोबाइल कंपनियों ने अपने नए नए वाहनों को लॉन्च किया है। कुछ कंपनियों ने अपनी कारों के कॉन्सेप्ट मॉडल पर से पर्दा उठाया है। लेकिन इन सबके बीच जिन गाड़ियों ने सबका ध्यान अपनी ओर सबसे ज्यादा खींचा वो थी ओल्ड लुक वाली विंटेज गाड़ियां। इन गाड़ियों को देखकर आपको दिमाग में 100 साल पुरानी कारों की तस्वीरें घूमने लगेंगी। लेकिन इतना जरूर इन्हें देखने के बाद एक बार तो आप यह बात कह ही उठेगें... वाह क्या कारें है... अगली स्लाइड्स में देखिए ऐसी विंटेज लुक वाली कारों की एक झलक

हेवी टायर्स के साथ लाइट येलो कलर में नजर आ रही ये फोर्ड की A Model Tudor कार है। इस कार में 3000 सीसी का इंजन लगा हुआ है।

यह 1957 में आई शेवरले की Belair Sedan कार है। रेड कलर में नजर आ रही है इस कार में 4500 सीसी का इंजन लगा है।

ये है ब्राइट येलो कलर में नजर आ रही है सदाबहार कार एंबेसेडर। एंबेसेडर ने भारतीय कार बाजार में लगातार तीन दशकों तक राज किया

स्काई ब्लू कलर में नजर आई यह कार भी एक्सपो में लोगों का ध्यान खुद की ओर खींचने में कामयाब रही।