
मेले में 200 युवाओं को मिला रोजगार, कॉलेज में लगा शिविर
प्रतापगढ़.स्थानीय एपीसी महाविद्यालय एवं जिला रोजगार कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय सार्वजनिक रोजगार शिविर जिले के युवाओं के लिए खासा उपयोगी साबित हुआ। प्राचार्य डॉ. संजय गील ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित रोजगार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रोजगार शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 6 08 विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई एवं चयन की विविध प्रक्रिया को पूर्ण करने के पश्चात 200 लोगों का चयन किया गया।
शिविर का शुभारंभ जिला रोजगार अधिकारी आलोक शुक्ला एवं एक्सिस बैंक मैनेजर कीर्ति व्यास के माध्यम से हुआ। इस अवसर पर शुक्ला ने कहा कि युवावस्था में व्यक्ति का उत्साह चरम पर होता है और वह अपने मनोबल से बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम होता है। युवाओं को ऐसे शिविरों का लाभ उठाकर अपने कॅरियर को गति देने का प्रयास करना चाहिए। राज्य एवं केन्द्र सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए अनेक प्रयास कर रही है, किन्तु सरकारी अवसर धीरे धीरे कम होते जा रहे है। इसलिए हमें निजी क्षेत्र की ओर ही रोजगार के प्रयास करने होंगे। निजी क्षेत्र मे सफलता के लिए आवश्यक है कि युवाओं में शै़क्षणिक योग्यता के साथ-साथ स्किल डवलपमेंट पर खास ध्यान दिया जाए, ताकि युवा स्वरोजगार के लिए सक्षम हों तथा दूसरे युवाओं को भी रोजगार के अवसर मुहैया करा सके।
इन कंपनियों ने लिया भाग
रोजगार मेले में भाग लेनी वाली कम्पनियों मे बांसवाड़ा सिन्टेक्स लि., आर.एस.डब्ल्यु.एम.,बांसवाड़ा,मुथुट फायनेन्स, चित्तौडगढ़़, फिनकेयर स्मॉल फाइनेन्स,मन्दसौर,एस.आई.एस.सर्विस,गांधीनगर,गुजरात, स्वतंत्र फाईनेन्स, बांसवाड़ा,कमला फाइनेन्स, एमएफ.एस सर्विस,उदयपुर,नवभारत फर्टिलाइजर,उदयपुर फ्युजन लिमिटेड,उदयपुर, यूथ एलिट,जयपुर शालिन जॉब,उदयपुर, शिव-शक्ति बायोटेक्नोलोजीस उदयपुर, पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स प्रा.लि.,उदयपुर, अन्नपूर्णा माइक्रो फाइनेन्स,अहमदाबाद, पंतजली हरिद्वार, एचडीएफ.सी उदयपुर, अचीवर्स उदयुर , राज कन्सलटेन्सी, रतलाम, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, बजाज आलियांज, प्रतापगढ,़ एक्सिस बैंक प्रतापगढ़ एवं कोटा ग्रामीण राजस्थान बैंक आदि प्रमुख रही।
इस अवसर पर हिमांशु तिवारी, सी.पी. चौहान, डॉ. भावना सोनी, सलमान खान, निरंजन वैष्णव, अल्पा व्यास, निधि शर्मा , कमल सिंह, अंजू कुमावत, शिखा शर्मा, मोनिका भारती आदि उपस्थित रहे, जबकि शिविर का संयोजन रोजगार प्रभारी खुशबू आचार्य ने किया ।
Published on:
24 Jul 2019 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
