5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश से 25 साल पुराना कुआं व कमरा ढहा, फसलों में नुकसान

जिले में गत दिनों से क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण जहां जलाशय पूरे भर गए है। वहीं खेतों में पानी भरा रहने से फसलें नष्ट होने की कगार पर है। कुणी गांव में बारिश से कुआं ढह गया।

2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh

जिले में नुकसानदायक होने लगी बारिश
प्रतापगढ़
जिले में गत दिनों से क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण जहां जलाशय पूरे भर गए है। वहीं खेतों में पानी भरा रहने से फसलें नष्ट होने की कगार पर है। कुणी गांव में बारिश से कुआं ढह गया। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में सबसे ज्यादा सोयाबीन की फसल की बुवाई की गई है। जो बरसात लगातार होने से खेतों में पानी भर जाने से फसल नष्ट होने लगी है। वही इल्ली का प्रकोप भी किसानों के लिए नासूर बन गया है। ऐसे मौसम में दवाई का छिडक़ाव भी बेअसर होता नजर आ रहा है। लगातार बरसात से नदी, नाले कुए,ं बावडियां सभी उफान पर बहने से खेतों में पानी लगातार बह रहा है। जो फसल को नष्ट कर रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा से खराब हो रही फसल का जायजा लेकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
जिले के कुणी गांव में शनिवार को अधिक बारिश से करीब 25 साल पुराना एक कुआं पूरी तरह धंस गया। वहां बना एक कमरा भी कुएं में समा गया। कुणी गांव निवासी जानकीलाल गायरी के खेत पर बना कुआं अधिक बारिश से पूरी तरह ढह गया। वहीं कुएं के पास बना एक कमरा भी उसमें समा गया। जिससे किसान जानकीलाल को करीब 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। कुआं धंसने से मोटर व पंपसेट भी अंदर धस गए। किसान जानकी लाल ने बताया कि उसके व परिवार की आजीविका का एक मात्र साधन था। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की हैं।
बारिश से पुलिया क्षतिग्रस्त
मेरियाखेड़ी
मेरियाखेडी क्षेत्र में दो दिन लगातार हुई बारिश से नदी नाले उफान पर रहे। बारिश से पुलियाओं को नुकसान पहुंचा है। मेरियाखेडी के मुख्य सडक पर बनी पावडिया पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में आवागमन में परेशानी हो रही है।