2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

शराब ठेके पर तोडफ़ोड़ व मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

शराब ठेके पर तोडफ़ोड़ व मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

Google source verification

छोटीसादड़ी. धोलापानी थाना इलाके के अंबावली गांव में शराब के ठेके पर गत दिनों की गई तोडफ़ोड़ व मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 10 सितंबर को इन्दरमल ग्वाला निवासी अहीर मोहल्ला प्रतापगढ़ ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि अंबावली में पार्टनर हेमराज मेवाड़ा लाईसेन्सधारी के साथ शराब की दुकान स्थित है। उस दुकान पर सेल्समेन नागेश जयसवाल व नारायणसिंह राजपूत तैनात है। दुकान पर 10 सितंबर शाम 7.30 बजे नागेश ने फोन पर बताया कि एक पिकअप व 2 अन्य गाडिया दुकान पर आई है। जिसमें 20-25 आदमी सवार थे। उसमें से 3 लोग श्यामलाल राजुखेडा, कन्हैयालाल मोग्या, जितेन्द्रसिंह थे। इन लोगों ने दुकान में घुसकर लाठियों से मारपीट की। इसके बाद यहां तोडफ़ोड़ की। गल्लेेे से करीब 65 से 70 हजार व दुकान के सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर गायब थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की। जिसमें संभावित स्थानों पर तलाश की व दबीश दी गई। इनमें से कुछ आरोपी डावटा चौराहे पर होने की सूचना दी। इस पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखकर भागने लगे, जहां से पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा। इनमें जितेन्द्र पुत्र गोविन्दसिंह राजपूत निवासी अम्बावली, राहुल पुत्र नानुराम मीणा निवासी चांदोली, सुरेन्द्रसिंह पुत्र केशरसिंह राजपूत निवासी जोधपुरिया, रमेश पुत्र उदयलाल मीणा निवासी मोवाई, पांचवें ने अपना नाम राकेश पुत्र दुलीचन्द मेघवाल निवासी गोमाना दरवाजा छोटीसादड़ी बताया। सभी को गिरफ्तार किया गया।