
प्रतापगढ़ पुलिस टीम और बरामद सामग्री। फोटो पत्रिका
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिला स्पेशल टीम और अरनोद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देवल्दी गांव में दबिश दी। जहां 50 हजार रुपए के इनामी तस्करी के आरोपी और पुलिस के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई। पुलिस ने आरोपी के निशादेही से अवैध पिस्टल मय 6 जिंदा कारतूस व मोटर साइकिल बरामद की। आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़ और एमपी के रतलाम थानों में आठ प्रकरण दर्ज है। इनमें वह फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि अरनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाने का 50 हजार रुपए का इनामी मोस्ट वांटेड तस्कर शाहरूख उर्फ टोनी पुत्र मीर बादशाह निवासी देवल्दी अपने फार्म हाउस पर आया हुआ है। जिस पर थाना अधिकारी शिवलाल मीणा मय टीम के टोनी के फार्म हाउस पर आने-जाने वाले चारों रास्तों को चारों तरफ से घेर कर दबिश दी। आरोपी शाहरुख ने भागते हुए पिस्टल से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया।
इसके बाद बरसाती नाले में कूदने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को पकड़ लिया। सूचना पर प्रतापगढ़ से डीएसटी टीम, क्यूआरटी टीम, कोतवाल शम्भुसिंह झाला, कोटडी व पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता देवल्दी पहुंचा। आरोपी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरनोद व जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया। उसकी निशादेही से घटना स्थल के पास से वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्टल मय मैगजीन 6 जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्पोट्र्स बाइक बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एमडी का सेवन कर रखा था।
आरोपी शाहरुख ने पुलिस के माध्यम से वीडियो पर अपील की है। जिसमें बताया कि वह अपने आप को बहुत चालाक समझता था। वह अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का बादशाह समझता था। पुलिस पर फायरिंग किया। उससे गलती हो गई। उसने सभी अपराधियों से हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि अपराध छोड़ दें और पुलिस में सरेंडर हो जाए।
Published on:
18 Jan 2026 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
