30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

एक सप्ताह बाद मंडी में रौनक, भाव भी मिले अच्छे

After a week, the market was bright, the prices also got good

Google source verification


प्रतापगढ़. दीपावली के बाद कृषि मंडी में शनिवार को रौनक देखी गई। इस दौरान यहां करीब एक सप्ताह बाद मंडी खुलने से किसान भी उपज लेकर पहुंचे। हालांकि उपज की आवक काफी कम रही। लेकिन किसानों को गत समय से अच्छे भाव मिले। एक हफ्ते बाद खुली कृषि उपज मंडियों में उपज की आवक हुई। वहीं रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में सोमवार से अच्छी आवक की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों किसान फसलों की बोवनी में लगे है। जिससे अभी कम आवक हुई है।
मंडी में यह हुई आवक
मंडी में गेहंू की आवक 42 बोरी हुई। इसके साथ ही मक्का 900, चना 56, मसूर 66, सोयाबीन 1080, सरसों 30, अलसी 150, मैथी 22, लहसुन 180, प्याज 58 बोरी की आवक हुई।
यह रहे मण्डी भाव
प्रतापगढ़. यहां कृषि उपज मंडी में शनिवार को विभिन्न ङ्क्षजसों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2286 से 2381, मक्का 1515 से 2300, चना 3805 से 4344, मसूर 5900 से 6641, सोयाबीन 4800 से 5080, सरसों 5750 से 5851, अलसी 6053 से 6251, मैथी 4201 से 4871, लहसुन 300 से 2970, प्याज 500 से 1900 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल रहे।
छोटीसादड़ी. यहां कृषि उपज मण्डी में शनिवार को विभिन्न ङ्क्षजसों के भाव प्रति ङ्क्षक्वटल इस प्रकार हैं। गेहूं 2200-2575, मक्का 1400-2000, जौ 2600-2850, सोयाबीन 4000-5200, सरसों 5575-6000, चना 3500-4200, मैथी 4000-4650, अलसी 5800-6200, उड़द 6300-7000, धनिया 8000-9000, मसुर 4300, लहसुन 500-7600 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल रहे।
मंदसौर. मक्का – 1625 – 2172, उडद – 6500 – 7351, सोयाबीन 3800 – 5200, गेहूं – 2290 – 2640, चना – 3992 – 4551 ,मसूर – 5900 – 6801, धनिया 8800 – 10738, लहसुन – 460 – 8000 (3500 एवरेज), मैथी – 3740 – 4850, अलसी- 5101 – 6351, सरसों 5401 – 6141, तारामीरा – 4270 – 4700, इसबगोल – 11000 – 13502, प्याज 445 – 1900, कलौंजी – 7901 -11231, डालर चना – 7000 – 10816, तिल्ली – 10451 – 10451, मटर – 2841 – 2841, असालिया- 6658 – 6701, मूंग – 6081 – 6081