
फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट से रोष
छोटीसादड़ी. नगर के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ ओर धार्मिक आपत्तिजनक टिपणी वाले वीडियो डालने पर युवाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके चलते हिन्दू संगठन के लोगों ने पुलिस थाने में लिखित में आपत्ति दर्ज करवाई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार किया। एसआई रतनलाल जटिया ने बताया मुजफ्फर मंसूरी ने सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ धर्म संबंधी वीडियो पोस्ट किए। जिससे नगर के हिंदूवादी संगठनों व लोगों में रोष व्याप्त हो गया। जिस पर पुलिस जाब्ता मुजफ्फर के घर पहुंचा। उससे सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो के बारे में पूछताछ की तो वह आक्रोशित हो गया और कहने लगा कि मेरे खिलाफ कौन अफवाह फैला रहे हैं। जिस पर युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसके, लोगों के आक्रोश को देखते हुए मुजफ्फर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हमले के मामले में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
छोटीसादड़ी ञ्च पत्रिका. थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच माह पूर्व जानलेवा हमले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । थानाधिकारी रविंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि 5 फरवरी को अंकित पिता अंबालाल निवासी जलोदिया केलूखेड़ा थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरे पिता अंबालाल के ऊपर गांव के ही लोगो ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया । जिसमे अंबालाल और बीच.बचाव करने आई उसकी पत्नी घायल हो गए थे। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अमरा पुत्र भेरा मीणा, प्यारी पत्नी ऊँकार मीणा, राधेश्याम पुत्र ऊंकार मीणा, माणक पुत्र जगदीश मीणा को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था । इस केस में फरार चल रहे जगदीश पुत्र ऊंकार मीणा को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
छोटीसादड़ी. पुलिस ने 10 माह पूर्व टोपीदार बंदूक चुराने के आरोप में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रविन्द्रसिंह चौधरी ने बताया कि 3 अक्टूबर 2018 को झमकलाल टांक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि घर से अज्ञात चोर लाइसेंस वाली टोपीदार बंदूक चुरा ले गए। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के दौरान सुल्तान पुत्र फकीर मोहम्मद, रज्जाक पुत्र मुंशी मोहम्मद निवासी पीथलवाड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था । इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त समरथ पुत्र कालू मोग्या को प्रतापगढ़ जेल से गिरफ्तार किया गया। जिसे पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया ।
Published on:
10 Jul 2019 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
