चार राज्यों में धोखाधड़ी के 102 मामलों के आरोपी को किया गिरफ्तार
चार राज्यों में धोखाधड़ी के 102 मामलों के आरोपी को किया गिरफ्तार
मुम्बई की गैस बोटलिंग कंपनी का निदेशक है आरोपी, रोहतक जेल से लाई पुलिस
एक अन्य निदेशक सहित अब तक 10 आरोपियों को प्रतापगढ़ पुलिस कर चुकी गिरफ्तार
गैस की एजेंसी के संचालन के नाम पर देश भर में की थी करोड़ों की ठगी
प्रतापगढ़ .प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे गैस बॉटलिंग कंपनी के एक निदेशक को सोमवार को हरियाणा के रोहतक जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पर राजस्थान समेत मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा आदि राज्यों में विभिन्न प्रकरणों में 102 प्रकरण दर्ज है। इस मामले में प्रतापगढ़ पुलिस ने अब तक कंपनी के कुछ पदाधिकारियों सहित दस आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
कोतवाल गोपाल चंदेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लखनऊ निवासी पवन कुमार वर्मा (50)है। वह मुम्बई में गैस रिफिलिंग कंपनी प्राची गैस बॉटलिंग प्राइवेट लिमिटेड गोरेगांव मुम्बई वेस्ट का निदेशक है। प्रतापगढ़ शहर के शब्बीर हुसैन पुत्र अली हुसैन बोहरा ने इस कंपनी सहित 11 लोगों के खिलाफ गैस एजेंसी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने और रुपए हड़पने का मामला 22 फरवरी 2014 को दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि वह कम्पनी के साथ गैस एंजेंसी का कार्य कर रहा था। इसमें चैक के जरिए लेन-देन किया जाता था। लेकिन कंपनी के निदेशक पवन कुमार वर्मा और अन्य लोगों ने शब्बीर से चार लाख रुपए ले लिए और कम्पनी का माल देना बंद कर धोखाधड़ी की। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की। जिसमें 10 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी और कंपनी निदेशक पवन कुमार वर्मा गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने कोतवाल चंदेल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम पवन को रोहतक जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर लिया।
चिटफंड का शातिर अपराधी है पवन
पुलिस ने बताया कि पवन चिट फंड व धोखाधड़ी का अन्तरराज्यीय शातिर अपराधी है। पवन के राजस्थान सहित अलग-अलग राज्यों में करीब 102 प्रकरण दर्ज है।इनमें से एक मामले में वह रोहतक जेल में था।चिटफंड का शातिर अपराधी है पवन

पुलिस ने बताया कि पवन चिट फंड व धोखाधड़ी का अन्तरराज्यीय शातिर अपराधी है। पवन के राजस्थान सहित अलग-अलग राज्यों में करीब 102 प्रकरण दर्ज है।इनमें से एक मामले में वह रोहतक जेल में था।
Published on:
09 Jul 2019 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग