16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशभक्ति की बही स्वर लहरियां: राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण स्थापना दिवस सप्ताह

‘अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे’

2 min read
Google source verification
देशभक्ति की बही स्वर लहरियां: राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण स्थापना दिवस सप्ताह

देशभक्ति की बही स्वर लहरियां: राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण स्थापना दिवस सप्ताह

प्रतापगढ़. राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा संस्करण के स्थापना दिवस के उपलक्ष में पत्रिका और एपीसी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक याद देश के शहीदों की’ आयोजित कार्यक्रम के तहत कॉलेज और स्थानीय कलाकारों ने अपनी गायकी से समा बांध दिया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गील ने बताया कि भीलवाड़ा संस्करण स्थापना दिवस के उपलक्ष में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों में ‘एक याद देश के शहीदों की’ के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ प्रगति संस्थान निदेशक पिंकेश जैन की ओर से शहीदों को पुष्पांजलि देकर हुई। मुख्य आतिथ्य के रूप में पोरवाल ने कॉलेज और पत्रिका की इस पहल सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले कभी नहीं मरते। वे तो अमर होकर पीढियों तक प्रेरणा का कार्य करते है। पोरवाल ने कहा कि वर्तमान दौर में नव पीढ़ी में देश के प्रति जज़्बा निरंतर बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि हमारी स्थानीय प्रतिभाएं अन्य देशों की और गमन करने से रुकी है। किसी भी व्यवसाय या नौकरी में हो हमें चरित्रवान बनकर कर्तव्यों की पालना करनी चाहिए, वह ही सही मायने में देश की सेवा है। देश भक्ति गीतों से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. संजय गील ने ‘मेरा जूता है जापानी्र फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गाकर की। वही गायक ललित कुमार विश्नावत ने देश के प्रति जज़्बात, ईमानदारी को जरूरी बताते हुए ‘सुनो गौर से दुनिया वालों गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में ऋतुराज ने ‘दीवाली पर क्यों न आये’, हेमलता ने ‘ए मेरे वतन के लोगों’, खुशबू ने ‘ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके...’, लक्ष्य शुक्ला ने ‘जिंदगी मौत न बन जाए संभालो यारों’, यश गांधी ‘ए मेरे प्यारे वतन, प्रदीप शर्मा ने कसमें वादे प्यार वफा सब’, जगदीश पंडिया ने ‘होठों पे सच्चाई रहती है’, ललित सोलंकी ‘है प्रीत जहां की, रीत सदा गीत’ प्रस्तुत कर देश भक्ति का जज्बा भर दिया। इस कार्यक्रम में हिमांशु तिवारी, सी. पी. चौहान, त्रिभुवन जोशी,रेणु शर्मा, पूजा शर्मा, शिखा शर्मा, तन्मय पंडिया, पंकज शर्मा, शादेन्दू द्विवेदी, निरंजन वैष्णव, रत्ना श्रीवास्तव सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन शोभा वैष्णव ने किया। संचालन ललित विश्नावत ने किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।