
आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, दोनों चालकों समेत तीन की मौके पर मौत
प्रतापगढ़. एनएच 113 स्थित बांसवाड़ा रोड पर सोमवार रात को दो बाइक की आमने-सामने भिडं़त हो गई। इसमें दोनों बाइकों के चालकों समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों के शवों को जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। यहां मोर्चरी में रखवाए गए है। घायलों का उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया कि बांसवाड़ा रोड पर टीमरवा गांव के निकट दो बाइक की भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर पही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। यहां घटना स्थल पर ही शांतिलाल पुत्र हीरालाल मीणा निवासी मकनपुरा थाना प्रतापगढ़, लक्ष्मण पुत्र पांचूराम मीणा निवासी कमलाकुड़ी थाना देवगढ़ और ईश्वर पुत्र सूरजमल मीणा निवासी नारायणखेड़ा थाना धमोतर की मौत हो गई। जबकि अनिल पुत्र नाकूराम मीणा निवासी सोडलपुर थाना पीपलखूंट हाल इंदिरा कॉलोनी प्रतापगढ़, जगदीश पुत्र पांचुराम मीणा निवासी बड़ी बंबोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कई लोग जिला चिकित्सालय पहुंचे।
फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
छोटीसादड़ी .पुलिस ने सोमवार को संतोकपुरिया गांव में हमले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।सीआई रविन्द्रसिंह चौधरी ने बताया कि 22 मार्च को पन्नालाल पुत्र मांगीलाल धाकड निवासी संतोकपुरिया थाने में प्रकरण दर्ज कराया कि परिवार के सदस्य घर पर रात्रि के समय सो रहे थे। मध्यरात्रि के समय मे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रामलाल मोग्या निवासी भेरवी थाना धोलापानी के कब्जे से एक टोपीदार बंदुक व कट्टा जब्त किया था। दूसरे आरोपी मोहन पुत्र भगवानलाल मोग्या निवासी भैरवी, मुकेश मोग्या निवासी भैरवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया था। प्रकाश पुत्र गोपीलाल मोग्या निवासी संतोकपुरिया फरार था। उसे सोमवार को गिरफ्तार किया है।
Published on:
15 Jul 2019 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
