26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटीसादडी में भाजपा ने किया नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई का विरोध

प्रतापगढ़. छोटीसादडी. श्मशान लकड़ी संग्रह समिति के गोदाम व ऊपरी मंजिल पर मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ओर अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने कार्यवाही को अवैधानिक बताते हुए पुलिस थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट को झूठा बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दो समुदाय के बीच समरसता पूर्ण वातावरण में रंग घोलने का आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification
छोटीसादडी में भाजपा ने किया नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई का विरोध

छोटीसादडी में भाजपा ने किया नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई का विरोध


-भाजपा ने पैदल मार्च निकाला, किया प्रदर्शन
= नारेबाजी कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़. छोटीसादडी. श्मशान लकड़ी संग्रह समिति के गोदाम व ऊपरी मंजिल पर मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ओर अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने कार्यवाही को अवैधानिक बताते हुए पुलिस थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट को झूठा बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दो समुदाय के बीच समरसता पूर्ण वातावरण में रंग घोलने का आरोप लगाया है। वहीं, बुधवार को आक्रोशित लोगों ने गांधी चौराहा से एसडीएम कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। नगरपालिका के अवैधानिक कृत्य एवं पुलिस थाने में करवाई गई झूठी रिपोर्ट को वापस लेने व नगर पालिका की कार्रवाई को बंद करवाने की मांग को लेकर पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि मंगलवार को नगरपालिका द्वारा राजनीतिक द्वेषतावशए बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस चस्पा किए बगैर किरायेदारों को बेदखल करने की नियत से नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अब्दुल वाहिद और अध्यक्ष फातेमा बोहरा द्वारा सफाई कर्मचारियों का सहारा लेकर इस गोदाम को नगर पालिका का बताकर अवैधानिक तरीके से कब्जा जमाने की नियत से जो कार्रवाई की गई। उसके प्रति लोग में रोष व्याप्त है। नगरपालिका भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाकर दो समुदाय के सामाजिक समरसता में रंग देने की भावना से द्वेषतापूर्ण कार्रवाई की है।
ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि झूठी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई, तो नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नगर बंद और जन आंदोलन किया जाएगा। इिस दौरान पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, निम्बाहेडा भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र माली, भाजपा नेता प्रहलादराय साहू, श्मशान लकड़ी व्यवस्था कमेटी अध्यक्ष सुरेशचंद्र पाटीदार, भाजपा महामंत्री अजित दुग्गड़, नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र सिंह आंजना, पार्षद पुरुषोत्तम उपाध्याय, सुरेश गुजराती, विजय सिंह पाटीदार, पंकज सोनी, पूर्व पार्षद सुमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
:=:==:
हमारे लिए सभी समान है, नियमानुसार की कार्रवाई
नगर पालिका द्वारा द्वेषतापूर्ण एवं समुदाय विशेष कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। हमारे लिए सभी नगरवासी एक समान है। उक्त भूमि पर वर्तमान में श्मशान लकड़ी से संबंधित कोई भी कार्य ना होकर व्यवसायिक कार्यों में उपयोग किया जा रहा था। जो कि यह गलत है। पालिका ने नियमानुसार कार्यवाही की है।
फातेमा बोहरा, नगर पालिका चेयरमैन छोटीसादडी
::: राजनीतिक दबाव में कार्रवाई
विगत 70 वर्षों से श्मशान लकड़ी कमेटी नगर में कार्य कर रही है। मंगलवार को नगर पालिका द्वारा राजनीतिक दबाव के कारण मुकदमा दर्ज करवाया गया। लोगों की धार्मिक भावनाएं श्मशान कमेटी से जुड़ी है। पालिका द्वारा यदि इस प्रकार निचले स्तर का कार्य किया जाता है, तो भाजपा इसका पूर्ण विरोध कर आंदोलन करेगी।
श्रीचंद कृपलानी, पूर्व यूडीएच मंत्री