
borunda police station
पुलिस ने हरियाढ़ाणा गांव की सरहद से एक बाड़े में रखी खदानों में विस्फोट करने वाली साढ़े आठ क्विंटल सामग्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षु थानाधिकारी बलदेवराम, कांस्टेबल रामकिशोर ताडा, बबलूराम मीणा, जगदीश व जीयाराम की टीम ने रविवार दोपहर बाद पातावतों की ढाणी हरियाढ़ाणा में एक बाड़े में दबिश दी जिसमें चूना पत्थर निकालने में काम आने वाली विस्फोटक सामग्री करीब साढ़े आठ क्व्ंिाटल मय आठ गट्टे डिटोनेटिंग फ्यूज वायर करीब तीन हजार मीटर लम्बा बरामद किया।
हरियाढाणा निवासी महेन्द्रसिंह पातावत उम्र 25 पुत्र नारायणसिंह राजपूत ने यह सामग्री उसकी होना बताया। लाइसेंस या अनुमति प्रमाण पत्र नहीं बताने पर उसे भी पुलिस थाने ले आई। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
ये सामग्री हुई बरामद
डिटोनेटिंग फ्यूज वायर आठ गट्टे कुल 3 हजार मीटर लम्बा, न्यू जेल सेन्सेटिव केप 25 किलोग्राम के 24 कट्टे कुल मात्रा 6 क्ंिवटल, एसबीएल ब्लास्ट के आठ कार्टुन वजन 2 क्ंिवटल व सुपर पावर 90 के दो कार्टुन सहित कुल आठ क्ंिवटल 50 किलोग्राम की विस्फोटक सामग्री बरामद की।
कमाई का जरिया बनी विस्फोटक सामग्री बेचना
बोरुन्दा में चूना पत्थर की अधिकता के चलते बिना लाइसेंस के चूना पत्थर की खानों से पत्थर निकालने के काम में आने वाली विस्फोटक सामग्री अवैध रखकर बेचना बोरुन्दा क्षेत्र में युवाओं ने कमाई का शॉटकट तरीका अपनाया है।
Published on:
21 Nov 2016 12:17 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
