29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांठल में बढ़ता कोरोना का कहर

प्रतापगढ़. राजस्थान में कोरोना एक बार फिर तेजी के साथ रफ्तार पकड़ रहा है। इसे देखते हुए राजस्थान-मध्य प्रदेश की बॉर्डर राजपुरिया पर सतर्कता बरती जा रही है।यहां आने-जाने वाले व्यक्तियों को सावचेत किया जा रहा है।सभी को कहा जा रहा है कि सरकार की नई गाइड लाइन के तहत मास्क लगाकर चले, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
2 min read
Google source verification
कांठल में बढ़ता कोरोना का कहर

कांठल में बढ़ता कोरोना का कहर


प्रशासन हुआ सतर्क,
एमपी की राजपुरिया बॉर्डर पर चिकित्साकर्मी व पुलिस मुस्तैद
प्रतापगढ़. राजस्थान में कोरोना एक बार फिर तेजी के साथ रफ्तार पकड़ रहा है। इसे देखते हुए राजस्थान-मध्य प्रदेश की बॉर्डर राजपुरिया पर सतर्कता बरती जा रही है।
यहां आने-जाने वाले व्यक्तियों को सावचेत किया जा रहा है।सभी को कहा जा रहा है कि सरकार की नई गाइड लाइन के तहत मास्क लगाकर चले, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। राजस्थान बॉर्डर राजपुरिया पर हतुनिया पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। बिना मास्क वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। वही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी द्वारा स्क्रीनिंग की जा रही है। मध्यप्रदेश से प्रवेश करने वालों के नाम पता नोट किए जा रहे हैं। उसके बाद उन्हें राजस्थान में प्रवेश दिया जा रहा है।
=-=
तहसील में कोरोना के 4 नए मामले सामने आए
धरियावद. धरियावद तहसील में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए है। जिला चिकित्सालय से आई रिपोर्ट अनुसार धरियावद तहसील में 4 संक्रमित की पुष्टि हुई। इनमें 2 पारसोला तथा एक-एक कोरोना मरीज धरियावद एवं दांतलिया ग्राम से मिले हैं। इधर सूचना पर कोविड टीम के कमलेश कोठारी एवं अभिषेक भंवरा ने मौके पर पहुंचकर संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया।
::दो दिन की हड़ताल के बाद लौटे सफाईकर्मी
नगर पालिका में हुई बैठक
छोटीसादड़ी. शहर में श्मशान लकड़ी व्यवस्था कमेटी के गोदाम पर पालिका प्रशासन द्वारा हुई कार्रवाही में उपजे विवाद में सफाई कर्मचारियों ने भी हड़ताल कर दी थी। पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाकर कार्रवाही नहीं होने तक हड़ताल पर उतर गए थे। जिसके चलते दो दिन से नगर की सफाई नहीं हुई थी। गुरुवार को शाम को नगरपालिका में नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, मुस्तफाभाई बोहरा, अधिशाषी अधिकारी अब्दुल वाहिद, भूअभिलेख निरीक्षक दीपकराज भाटी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाललाल शर्मा, पुलिस और नगरपालिका सफाई कर्मचारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्मचारियों को आश्वासन दिलाया कि पुलिस नियमानुसार कार्रवाही कर उनके साथ न्याय किया जाएगा। वहीं मुस्तफा भाई बोहरा ने कहा कि कोविड़ 19 चल रहा है। ऐसे में नगर की सफाई होनी चाहिए। पहले तो कर्मचारी लिखित में आश्वासन पर अड़े, फिर सभी के आह्वान पर सभी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर शुक्रवार को काम पर लौटे। दो दिन से नगर के बाजारो चौराहों व गलियों में पड़े कचरे की सफाई की।बढ़ती गर्मी से छूट रहे पसीने
प्रतापगढ़. कांठल में अप्रेल माह की शुरूआत में आसमान से आग बरसाती गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।
जिले में शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं दिनभर गर्म हवा के थपेड़ों के चलते वातावरण में लू का अहसास बना रहा। गर्मी एवं तपिश के चलते मकानों एवं प्रतिष्ठानों में लग कूलर पंखे भी गर्म हवा देने लगे। वहीं धरियावद में आलोकऋतू वैधशाला अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री एवं न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया।
----------------------------------------------------