11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मृतक के घर पहुंचे पुलिस अधिकारी-परिजनों को सांत्वना देकर की समझाइश

दलोट. कस्बे में 26 अगस्त को चाकूबाजी की घटना में मृतक विनोद मालवीय के घर पर रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देकर समझाइश की गई। गौरतलब है कि 26 अगस्त को आपसी कहासुनी में कस्बे के दिलीप कुमावत ने विनोद मालवीय पर चाकू से हमला कर दिया था। जहां गंभीर अवस्था में उसे उदयपुर रैफर कर दिया था। जहा इलाज के दौरान दो सितंबर को विनोद मालवीय की मौत हो गई थी।

2 min read
Google source verification
दलोट. मृतक के घर पहुंचे पुलिस अधिकारी-परिजनों को सांत्वना देकर की समझाइश

दलोट. मृतक के घर पहुंचे पुलिस अधिकारी-परिजनों को सांत्वना देकर की समझाइश

=-=
गत दिनों चाकूबाजी की घटना में युवक की मौत का मामला
दलोट. कस्बे में 26 अगस्त को चाकूबाजी की घटना में मृतक विनोद मालवीय के घर पर रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देकर समझाइश की गई।
गौरतलब है कि 26 अगस्त को आपसी कहासुनी में कस्बे के दिलीप कुमावत ने विनोद मालवीय पर चाकू से हमला कर दिया था। चाकू के हमले से विनोद मालवीय गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको दलोट चिकित्सालय ले जाया गया था। जहां गंभीर अवस्था में उसे उदयपुर रैफर कर दिया था। जहा इलाज के दौरान दो सितंबर को विनोद मालवीय की मौत हो गई थी। विनोद की मौत के बाद परिजनों ओर समाज के लोगों ने 2 सितंबर को सालमगढ़ चौराहे पर सांकेतिक धरना -प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझाइश कर अंतिम संस्कार कराया था। इसके बाद रविवार को मृतक विनोद मालवीय के घर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों से समझाइश की गई। परिजनों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से आरोपी को फांसी की सजा, 20 लाख रुपए का मुआवजा, परिवार को आवास स्वीकृत और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
=-=-=== मोबाइल की दुकान में चोरी
छोटीसादड़ी. शहर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर स्थित एक दुकान पर शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। इस चोरी की घटना में चोरों ने नगदी, मोबाइल, एसेसरीज सहित गुल्लक में रखे रुपये की चोरी की है। करीब दो फीट चौड़ी पत्थरों की दीवार को तोडक़र चोरों ने दुकान में घुसने का रास्ता बनाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। कुछ वर्ष पहले भी इसी दुकान को चोर निशाना बना चुके हैं। दूसरी बार फिर से इसी दुकान पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जब दुकानदार ने सुबह दुकान खोली तो उसे चोरी का पता चला। दुकानदार ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
......
हथुनिया थाने में किया ग्राम रक्षक दल का गठन
-उसएचओ ने दिए बैच और बुक
मोखमपुरा. निकटवर्ती हथुनिया थाने में रविवार को ग्राम रक्षा दल का गठन किया गया। यहां ग्रामीण इलाकों में आंतरिक सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के साथ ही आम लोगों और पुलिस के बीच सामंजस्य कायम करने के लिहाज से राज्य सरकार ने ग्राम रक्षक योजना शुरू की है। हथुनिया थानाधिकारी पवनसिंह चौहान ने बताया कि ग्राम रक्षक की नियुक्ति स्थानीय पुलिस की मदद करने के लिए की जा रही है। गांव में कोई अपराध हो तो उसकी जानकारी ग्राम रक्षक के पास रखनी होगी। प्रत्येक ग्राम रक्षक का कार्यकाल दो साल का होगा। ग्राम रक्षक के द्वारा गांव के अंदर चौकसी रखना, कोई बाहर के व्यक्ति की जानकारी पुलिस तक भेजना, गांव के छोटे-मोटे विवाद ग्राम स्तर पर ही सुलझाना, वही कोविड.19 गाइडलाइन की जानकारी ग्रामीणों को देना रहेगी। इस मौके पर सभी को बताया गया कि आगामी त्यौहार घरों में ही मनाएं। कोई जुलूस आदि नहीं निकाले। इसके बाद ग्राम रक्षकों को बैच व बुक दिए गए।