8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

शहर में सूअर पकड़ने के दौरान विवाद, बाइक जलाई, कचरा संग्रहण वाहन में नुकसान

फायरिंग की आशंकादो पक्षों में हुआ विवाद

Google source verification


एक बाइक को किया आग के हवाले
दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में दी रिपोर्ट में
प्रतापगढ़. शहर में नगर परिषद द्वारा सूअर पकडऩे के अभियान को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक बाइक को आग लगा दी गई और नगर परिषद ठेकेदार के कचरा संग्रहण वाहन में तोडफ़ोड़ की गई। वहीं दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दी गई है। जिसमें परस्पर फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है। पुलिस ने मामले दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
कोतवाल भगवानलाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सूअर को पकडऩे के लिए नगर परिषद की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं। इसको लेकर सूअर पकडऩे का अभियान गत दिनों से चलाया जा रहा है। रविवार को अभियान के तहत शहर की मारुति नगर सब्जी मंडी में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बाइक में आग लगा दी। साथ ही कचरा संग्रहण वाहन में तोडफ़ोड़ की गई। इस दौरान पुलिस को दोनों पक्षों के बीच फायरिंग की भी सूचना मिली। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से साक्ष्य लिए गए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। दोनों पक्षों की ओर से प्रकरण दर्ज कराए गए है। इस आधार पर पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।