10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmer News : सौर ऊर्जा से फिर से चलेंगे किसानों के खेतों में पम्पसेट, पीएम कुसुम योजना के तहत मिलेगा काश्तकारों को लाभ

Pm Kusum Yojana : पीएम कुसुम योजना फिर से शुरू होने से किसानों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही अब काफी समय के इंतजार के बाद किसानों के खेतों पर सोलर पंप सेट लगेंगे।

2 min read
Google source verification
pm kusum yojana

Pratapgarh News : किसानों के खेतों पर सिंचाई के लिए बिजली के विकल्प के रूप में सरकार की ओर से शुरू की गई पीएम कुसुम योजना फिर से शुरू होने से किसानों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही अब काफी समय के इंतजार के बाद किसानों के खेतों पर सोलर पंप सेट लगेंगे।

जिसके बाद किसानों को बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और मनमर्जी के अनुसार दिन में कभी भी सिंचाई कर सकेंगे। जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। जिले में उद्यान विभाग की ओर से इसके लिए इस वर्ष 2023-24 के लिए 15 सौ का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना है। गौरतलब है कि यह योजना अक्टूबर 2022 से बंद थी। पीएम कुसुम योजनांतर्गत सोलर पंप सेट योजना अब गत तीन माह से फिर शुरू हो गई है। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से सभी जिलों के लिए दिशा-निर्देश और लक्ष्यों का आवंटन कर दिया गया है। इसके तहत प्रतापगढ़ जिले को 15 सौ सोलर पंप सेट के लक्ष्य आवंटित किए गए हैं।

अब तक 463 सोलर

कार्यरत किसानों के खेतों पर सोलर पप सेट योजना के तहत अब तक 463 किसान लाभांवित हो चुके है। इन किसानों के यहां सोलर लगे हुए है। उद्यान विभाग के कृषि अधिकारी नंदकिशोर प्रजापत व ललितगिरी गोस्वामी ने बताया कि इन किसानों को बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। जिससे किसानों को काफी फायदा हो रहा है।

जिले में यह है लक्ष्य

प्रतापगढ़ जिले को 15 सौ का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 300, एससी वर्ग के लिए 100 और जनजाति किसानों के लिए 11 सौ का लक्ष्य दिया गया है।

लागत का 60 प्रतिशत का अनुदान

इस योजनांतर्गत किसानों को इकाई लागत का 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को अनुदान स्वरूप 45 हजार रुपए प्रति कृषक प्रति संयंत्र अतिरिक्त दिए जाने का प्रावधान किया गया है । कृषकों की ओर से शेष 40 प्रतिशत राशि स्वयं वहन की जाएगी।

पहले आओ पहले पाओ को प्राथमिकता

जो किसान सोलर पंप सेंट लगवाना चाहते हैं। वह अपने जनाधार कार्ड, भूमि की जमाबंदी या पासबुक की फोटो कॉपी, सिंचाई जल स्रोत का स्वघोषित प्रमाण पत्र तथा विद्युत कनेक्शन नहीं होने का शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए अपनी पत्रावली राज किसान पोर्टल पर ई-मित्र अथवा खुद की एसएसओ आईडी से आवेदन कर सकते है। पत्रावलियों का निस्तारण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन करना है आवेदन

पीएम कुसुम योजनांतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को लेकर किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना है। सोलर पंप सेट लगवाने के लिए अभी तक जिले में काफी किसानों ने आवेदन किए हैं। सोलर पंप लगने के बाद किसानों को बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह मनमर्जी के अनुसार कभी की सिंचाई कर सकेंगे।

- राजाराम सुखवाल, उप निदेशक, उद्यान विभाग, प्रतापगढ़.

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां सरकारी स्कूलों के बुरे हाल : भवन है, शिक्षक है…पढ़ने के लिए बच्चे नहीं