2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में साढ़े चार हजार किसानों ने तुलाया 39 हजार किलो काला सोना

कड़ी सुरक्षा के साथ कंटेनर्स में भरी अफीम को नीमच स्थित नारकोटिक्स विभाग की फेक्ट्री में भेजी

Google source verification


पांच करोड़ 98 लाख 21 हजार रुपए का ऑनलाइन होगा भुगतान
प्रतापगढ़ और छोटीसादड़ी में अफीम तोल हुआ पूरा
प्रतापगढ़. कांठल में प्रमुख व्यवसायिक फसल अफीम काले सोने के रूप में पहचान रखने वाली अफीम का तोल का कार्य पूरा हो गया। नारकोटिक्स विभाग की ओर से दोनों केन्द्रों पर तोली गई 39 हजार 330 किलो अफीम के कंटेनर में भरकर पूर्ण सुरक्षा के के साथ नीमच फैक्ट्री भिजवा दिया है। विभाग की ओर से तोली गई अफीम के बदले जिले के 4 हजार 454 किसानों को पांच करोड़ 98 लाख 21 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि इस वर्ष नारकोटिक्स विभाग की ओर से प्रतापगढ़ और छोटीसादड़ी खंड में अफीम तोल केन्द्रों पर अफीम लाइसेंसी किसानों की अफीम तोल किया गया। इसके लिए प्रतापगढ़ खंड के किसानों की अफीम का तोल शहर के दीपेश्वर तालाब के पास जैन दादावाड़ी परिसर में किया गया। जिला अफीम अधिकारी एलसी पंवार ने बताया कि यहां 182 गांवों के 2777 किसानों की अफीम का तोल किया गया। जिसमें 19 हजार 650 किलो अफीम तोली गई। इसका भुगतान दो करोड 81 लाख 45 हजार रुपए का भुगतान किसानों के खातों में किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
छोटीसादड़़ी में 19 हजार 680 किलो अफीम तोली
नारकोटिक्स विभाग ने छोटीसादड़ी में 123 गांवों के 2677 किसानों की अफीम तोली। इसके तहत 19 हजार 680 किलो अफीम तोली गई। जिला अफीम अधिकारी बीएन मीणा ने बताया कि किसानों को इसके बदले तीन करोड़ 16 लाख 76 हजार रुपए का भुगतान किया जा रहा है।
फस्र्ट क्लास की 644 किलो अफीम आई
जिले में हाल ही में किए गए तोल प्रक्रिया में जिले में 644 किलो अफीम फस्र्ट क्लास में पाई गई। हालांकि फैक्ट्री में जाने के बाद इसमें फेरबदल हो सकता है। प्रतापगढ़ खंड में फस्र्ट क्लास की अफीम 456 किलो मिली है। वहीं छोटीसादड़ी खंड में किए गए तोल में 188 किलो अफीम फस्र्ट क्लास में आई है। इसके साथ ही वाट मिक्स में प्रतापगढ़ खंड में 373 किलो अफीम आई है। जबकि छोटीसादड़़ी खंड में 251 किलो अफीम वाटर मिक्स में मिली है।
अफीम तोल केन्द्र पर ही होगा डोडों का तोल
जिले में अफीम तोल प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। इसके बाद विभाग की ओर से सीपीएस के तहत दिए गए लाइसेंस वाले खेतों के डोडों का तोल किया जाएगा। डोडों का तोल भी दोनों जगह पर बनाए गए अफीम तोल केन्द्रों पर ही किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विभागीय सूचना के आधार पर एकाध दिन में इसकी तारीख घोषित की जाएगी। गौरतलब है कि नारकोटिक्स विभाग की गाइड लाइन के अनुसार लगभग 8 इंच तक कटे हुए डोडे यहां जमा कर तोल किया जाएगा। जिसमे सेंट्रल नारकोटिक्स विभाग द्वारा जारी सूची अनुसार सभी अफीम किसानों को ऑनलाइन राशि सीधे उनके खातो में मिलेगा।