11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Gare dance प्रतापगढ़ में गेर नृत्य की रही धूम

Gare dance प्रतापगढ़ में गेर नृत्य की रही धूम

2 min read
Google source verification
Gare dance  प्रतापगढ़ में गेर नृत्य की रही धूम

Gare dance प्रतापगढ़ में गेर नृत्य की रही धूम


Gare dance
प्रतापगढ़. रंग तेरस पर कर्ई जगह गेर नृत्य के आयोजन हुए। होली एवं फसलों उत्सव के अवसर पर आदिवासी परिवार द्वारा मनोहरगढ़ में जिला स्तरीय महा गेर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शहर के जीरो माइल चौराहा पर गेर नृत्य के आयोजन हुए। आदिवासी परिवार द्वारा होली से लगातार अभी तक ब्लॉक स्तर पर गेर नृत्य का आयोजन किया गया। सभी ब्लॉकों में कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत मनोहरगढ़ प्रतापगढ़ में जिला स्तरीय महा गेर का आयोजन किया गया। आदिवासी परिवार के भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मांगीलाल निनामा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से आदिवासी संस्कृति को बचाना उद्देश्य है। लोग होली के अवसर पर डीजे वगैरह का उपयोग करते हैं जो गलत हैं। देसी ढोल, कुंडी, थाली एवं घुगरे के माध्यम से इस नृत्य से मनाया गया। इस प्रकार के आयोजनों से लोगों में भी संस्कृति के प्रति जागृति आई है। यह जानकारी समाज के रमेश निनामा ने दी है।
प्रतापगढ़. सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से रंग तेरस की पूर्व संध्या पर टेपा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बेस्ट ड्रामा आरती भटेवरा, कविता भटेवरा, बेस्ट लुक सरोज बंडी, नीरल करणपुरिया, बेस्ट डांस ईशा, अपेक्षा दुग्गड़ और प्रोत्साहन पुरस्कार अनीता गुप्ता, उर्मिला गांधी, सपना, अंकिता सालगिया, सोनू जैन, रीता राजकुमारी चिप्पड, संगीता करणपुरिया को प्रदान किया गया। संचालन हर्षिता जैन ने किया
टेपा सम्मेलन का संचालन सविता तड़वेचा व खुशबू भटेवरा ने किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन खुशबू भटेवरा, सविता तरवेचा, संगीता नलवाया, हर्षा सांखला, हर्षिता जैन थे।
प्रकोष्ठ की अध्यक्षा दिप्ती चंडालिया ने प्रकोष्ठ के सदस्यों को संबोधित करते हुए अपनी कार्यकारिणी सदस्यों के बारे में जानकारी दी तथा पूरे साल भर के प्रोजेक्ट के बारे में भी अवगत कराया। महामंत्री समता चिप्पड़ ने आने वाले महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के बारे में अवगत कराया।
रंग तेरस स्पेशल समारोह के अंतर्गत लकी ड्रॉ रखा गया था तथा होली स्पेशल तंबोला गेम और बलून गेम भी रखा गया। Gare dance

मोखमपुरा. क्षेत्र में कोरोना के दो वर्ष बाद रंग तेरस का पर्र्व धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रंग तेरस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बसाड़ में काफी उत्साह देखा गया। 2 वर्ष कोरोना की बीमारी के कारण कोई भी त्यौहार नहीं मना पा रहे थे। इस वर्ष तेरस का पर्व ग्राम वासियों ने मिलजुल कर मनाया वह एक दूसरे के गुलाल लगाई। मोखमपुरा नाथूखेड़ी, अचलपुरिया देवद, कल्याणपुरा इत्यादि गांव में मीठे रंग की तेरस खेली गई।