
बीती रात चोर कस्बे रामजानकी मंदिर से भगवान के मुकुट, सिंहासन चुरा ले गए। इधर रठाजना में मंदिर से चोर दान पात्र से नकदी चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार चोर पानमोड़ी के श्रीराम जानकी मंदिर में ताले तोड़ अंदर घुसे। चोर मंदिर से दो चांदी के मुकुट, चांदी व पीतल का सिंहासन चुरा ले गए। वहीं रठांजना कस्बे स्थित मंदिर से चोर दान पात्र तोड़ उसमें रखी दान राशि चुरा ले गए।
सूचना पर रठांजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों में मंदिर हुई चोरी की घटनाओं को लेकर रोष है।
Published on:
21 Sept 2016 01:53 pm

बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
