1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

अंधड़ के साथ गिरे ओले, कांठल में जमकर बरसे मेघ, जन-जीवन हुआ प्रभावित

अंधड़ के साथ गिरे ओले, कांठल में जमकर बरसे मेघ, जन-जीवन हुआ प्रभावित

Google source verification

प्रतापगढ़. प्रदेश में रविवार से नए विक्षोभ का असर प्रतापगढ़ में भी शुरू हो गया। जिले के अधिकांश इलाकों में दोपहर को अंधड़ के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई जगह मक्का के आकार के ओले भी गिरे। अंधड़ के कारण कई गांवों में टीन-टप्पर भी उड़ गए। जिले में बारिश और अंधड़ का असर आधे घंटे से अधिक समय तक रहा। जिससे जन-जीवन काफी प्रभावित हो गया। इसके बाद मौसम खुल गया। वहीं तापमान में कमी के कारण गर्मी से राहत मिली। जिले में रविवार सुबह से ही उमस और गर्मी अधिक रही। वहीं दोपहर को आसमान में काले बादल छाने लगे। इसके साथ ही अंधड़ शुरू हो गया। बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान अरनोद इलाके में ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस दौरान मक्का के आकार के ओले गिरे। जो करीब पांच मिनट तक गिरे। इससे जमीन पर ओलों की चादर दिखने लगी। इसके बाद करीब आधे घंटे तक रिमझिम और फुहारों का दौर चलता रहा। दोपहर दो बजे बाद मौसम खुल गया।